बिलासपुर में शराब के लिए चाकू लहराकर पैसे मांगने वाला युवक गिरफ्तार


बिलासपुर। थाना सिटी कोतवाली पुलिस ने धारदार चाकू लहराकर लोगों से शराब पीने के लिए पैसे मांगने वाले एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से एक नग धारदार चाकू जप्त किया गया है।
पुलिस के अनुसार, 14 फरवरी 2026 की रात करीब 8:15 बजे पचरीघाट क्षेत्र में फर्नीचर दुकान बंद करने की तैयारी कर रहे 17 वर्षीय समीर खरे के पास आरोपी सृजनेश शर्मा (26) पहुंचा और शराब पीने के लिए पैसे मांगने लगा। मना करने पर उसने चाकू निकालकर डराना-धमकाना शुरू कर दिया। इसी दौरान आरोपी ने आकाश आहुजा से भी पैसे की मांग की और नहीं देने पर चाकू दिखाकर धमकाया।
घटना की सूचना मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) पंकज कुमार पटेल तथा नगर पुलिस अधीक्षक गगन कुमार को अवगत कराया गया। अधिकारियों के निर्देश पर सिटी कोतवाली पुलिस ने तत्काल दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध धारा 25 एवं 27 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। पुलिस ने कहा है कि क्षेत्र में कानून व्यवस्था भंग करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!