

रतनपुर। थाना रतनपुर पुलिस ने क्षेत्र में अशांति फैलाने वाले दो युवकों को गिरफ्तार कर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया है।
पुलिस के अनुसार 14 फरवरी 2026 को पैदल पेट्रोलिंग एवं अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध रेड कार्रवाई के दौरान दो असामाजिक तत्वों को पकड़ा गया। गिरफ्तार आरोपियों में आदित्य सोनी (25), निवासी गांधी नगर रतनपुर तथा हर्ष जैन (21), निवासी थाना पारा रतनपुर शामिल हैं।
दोनों के विरुद्ध धारा 170 बीएनएसएस के तहत प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई। आरोपियों को सीटी मजिस्ट्रेट बिलासपुर के समक्ष पेश किया गया, जहां से न्यायालय के आदेश पर उन्हें जेल भेज दिया गया।
पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए असामाजिक गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
