ट्रेडिंग में रकम दोगुनी करने का झांसा, 6.05 लाख की ठगी


बिलासपुर। सालभर में रकम दोगुनी करने का झांसा देकर एक व्यक्ति से 6.05 लाख रुपए ठगने का मामला सामने आया है। सिविल लाइन थाना बिलासपुर पुलिस ने आरोपी झमिया यादव और चेतन पटेल (निवासी कवर्धा) के खिलाफ धोखाधड़ी का अपराध दर्ज किया है।
जांजगीर निवासी अनिल कुमार पाण्डेय की मुलाकात एक वर्ष पहले आरोपियों से हुई थी। उन्होंने खुद को फोरेक्स ट्रेडिंग विशेषज्ञ बताकर निवेश के लिए तैयार किया। 6 अगस्त को आरोपियों ने अनिल को बिलासपुर के मैग्नेटो मॉल बुलाया, जहां उसने 1.50 लाख रुपए नकद और 70 हजार रुपए फोनपे के माध्यम से दिए।
अगस्त से अक्टूबर के बीच आरोपियों ने सात किस्तों में 4.55 लाख रुपए और ट्रांसफर करवा लिए। कुल 6.05 लाख लेने के बाद केवल 23 हजार रुपए लौटाए। शेष राशि मांगने पर आरोपियों ने फोन उठाना बंद कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!