अचानकमार टाइगर रिजर्व फायरिंग कांड: चौथा नाबालिग आरोपी गिरफ्तार, बाल संप्रेक्षण गृह भेजा

अन्य आरोपी


बिलासपुर। अचानकमार टाइगर रिजर्व के सुरही रेंज जंगल में फायरिंग के मामले में फरार चल रहे चौथे आरोपी को एटीआर प्रबंधन ने गिरफ्तार कर मुंगेली कोर्ट में पेश किया। आरोपी नाबालिग है। कोर्ट ने उसे बाल संप्रेक्षण गृह भेज दिया है। मामले की अगली सुनवाई 18 फरवरी को निर्धारित की गई है।
जानकारी के अनुसार 27 दिसंबर को लोरमी क्षेत्र के तीन युवक और कोरबा का एक युवक खुड़िया मार्ग से जाकड़ बांधा बैरियर पहुंचे थे। आरोपियों ने दिन में पहले हवा में और फिर जंगल की ओर बंदूक से फायरिंग की। रात में रिजर्व क्षेत्र के भीतर आग जलाकर बैठने और दोबारा फायरिंग करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसके बाद एटीआर प्रबंधन ने कार्रवाई शुरू की।
2 जनवरी को लोरमी से तीन युवकों को गिरफ्तार कर दो बंदूकें जब्त की गई थीं, जबकि एक और बंदूक बाद में लोरमी के एक फार्म हाउस से बरामद हुई। 27 जनवरी को तीनों आरोपियों को जमानत मिल गई थी। फरार नाबालिग की जमानत अर्जी 4 फरवरी को खारिज होने के बाद 11 फरवरी को परिजनों ने उसे एटीआर प्रबंधन के सुपुर्द कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!