पं. देवकीनंदन दीक्षित की पुण्यतिथि पर आज दानदाता सम्मान समारोह


बिलासपुर। शहर को सर्वस्व दान करने वाले समाजसेवी पं. देवकीनंदन दीक्षित की पुण्यतिथि पर शुक्रवार 14 फरवरी को दानदाता सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा। यह संयुक्त आयोजन नगर निगम बिलासपुर एवं कान्यकुब्ज ब्राह्मण समाज के तत्वावधान में शाम 5 बजे दीक्षित चौक स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ शुरू होगा।
कार्यक्रम संयोजक अनिल तिवारी ने बताया कि समारोह में समाजसेवा और जनहित कार्यों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले व्यक्तियों एवं संस्थाओं को सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम में दिव्यांगों को निशुल्क कृत्रिम पैर उपलब्ध कराने वाली संस्था विकलांग चेतना परिषद को विशेष रूप से सम्मानित किया जाएगा।
इसके अलावा देहदान के लिए लोगों को प्रेरित करने वाली संज्ञा टंडन, 8 हजार से अधिक पौधे लगाने वाले अद्विक मिश्रा, आदित्य वाहिनी के प्रदेश अध्यक्ष चन्द्रचूड़ त्रिपाठी तथा छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक धरोहर को लिपिबद्ध करने वाली मंजू मित्रा को भी सम्मानित किया जाएगा।
आयोजकों ने शहरवासियों से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर पुण्यतिथि कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!