राइस मिल के मुंशी ने 9 लाख का 360 क्विंटल धान बेचा, फर्जी गेट पास से निकासी


बिलासपुर। राइस मिल की देखरेख कर रहे एक मुंशी द्वारा मालिक को लाखों रुपए का नुकसान पहुंचाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि मुंशी ने करीब 9 लाख रुपए मूल्य का 360 क्विंटल धान फर्जी गेट पास के जरिए बाहर बेच दिया। मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अमानत में खयानत का अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार ग्राम कुंआपाली स्थित महावीर एग्रो इंडस्ट्रीज के संचालक धर्मराज सिंह ने बरतोरी निवासी श्याम अग्रवाल को मिल का मुंशी नियुक्त किया था। जनवरी 2025 में मार्कफेड द्वारा जारी दो अलग-अलग डीओ (डिलीवरी ऑर्डर) लेटर को आरोपी ने संचालक की जानकारी के बिना ईमेल से प्राप्त कर लिया।
आरोप है कि श्याम अग्रवाल ने फर्जी गेट पास तैयार कर बोड़सरा और बिटकुली धान खरीदी केंद्रों से कुल 360 क्विंटल धान बिना वैध सरकारी अनुमति के मिल से बाहर निकलवा दिया और उसे बेच दिया। जब धान के स्टॉक में गड़बड़ी सामने आई तो संचालक को पूरे मामले की जानकारी हुई।
इसके बाद संचालक ने बिल्हा थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी मुंशी के खिलाफ अमानत में खयानत की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि दस्तावेजों की जांच कर धान की बिक्री और राशि के लेनदेन की पड़ताल की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!