

रेलवे के नार्थ ईस्ट इंस्टीट्यूट, बिलासपुर के तत्वाधान में आयोजित **अंतर विभागीय खेल महोत्सव 2026 ** का दुधिया रोशनी में भव्य आयोजन नार्थ ईस्ट इंस्टीट्यूट, बिलासपुर में किया जा रहा है। इस खेल महोत्सव में फुटबॉल, शतरंज, वालीबॉल, बास्केटबॉल, कैरम, तैराकी, बेडमिंटन, एथेलेटिक्स और टेबल टेनिस खेलों का पुरूष और महिला दोनों वर्गों में आयोजन 05 फरवरी 2026 से 15 फरवरी 2026 के मध्य हो रहा है।
इस खेल महोत्सव में रेल कर्मचारीगण बढ-चढकर हिस्सा लिए हैं एवं इस प्रतियोगिता का भरपूर आनन्द ले रहे हैं। महिला कर्मचारी बडी संख्या मेँ उपस्थित होकर इस प्रतियोगिता का आनन्द ले रही हैं।
आज इस खेल महोत्सव के आठवें दिन फुटबॉल का प्रथम मैच एस एड टी/कंस्ट्रक्शन विभाग और इलेक्ट्रिकल विभाग के मध्य खेला गया। इलेक्ट्रिकल विभाग की टीम ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया। यह मैच इलेक्ट्रिकल विभाग ने 1- 0 के स्कोर से जीत लिया। इस मैच में इलेक्ट्रिकल विभाग के प्रदीप मिंज ने 1 गोल किया। एवं इस मैच के मेन आफ द मैच बने।

दूसरा मैच इलेक्ट्रिक लोको शेड एवं इंजीनियरिंग विभाग के मध्य खेला गया। इंजीनियरिंग विभाग ने यह मैच 4- 0 से जीत लिया। इस मैच में इंजीनियरिंग विभाग के सुदर्शन प्रमाणिक ने शानदार 2 गोल किया, जगिया ने 1 गोल किया तथा मोहन प्रसाद ने 1 गोल किए एवं इस मैंच के मेन आफ द मैंच मोहन प्रसाद बने। टीम का बहुत अच्छा तालमेल होने से टीम को पूरा फायदा और सफलता प्राप्त हुआ।
कल 13-02-2026 शाम 17:30 बजे से लगातार दो मैंच खेले जायेगें। पहला मैच मेकेनिकल एवं कार्मिक विभाग के मध्य तथा दूसरा मैच आर पी एफ एवं पी सी ई के मध्य खेला जायेगा।
तथा कल वालीबाल एवं बास्केटबॉल मैच खेला जायेगा।
प्रतियोगिता अपने अंतिम दौर मे पहुँच रही हैं।
इन रोमांचक मैचों को देखने के लिए बड़ी संख्या में दर्शक उपस्थित थे।
इस मैच के निर्णायक श्री एन दिनेश कुमार, श्री एडमन सतुर, श्री मुकेश तथा श्री शेख सलीम जी रहे हैं।
इस खेल महोत्सव 2026 को सफल बनाने के लिए नार्थ ईस्ट इंस्टीट्यूट, बिलासपुर के उपाध्यक्ष श्री अमरनाथ सिंह जी, सचिव श्री सी नवीन कुमार जी, सह-सचिव श्री संजय कुमार तिवारी जी, कोषाध्यक्ष श्री बी अनिल कुमार जी, सह-कोषाध्यक्ष श्री श्रीकान्त पाढी जी, मीडिया प्रभारी श्री हेमंत सिंह जी, टुर्नामेंट सचिव श्री दीपक कुमार सुब्बा जी, टुर्नामेंट सह-सचिव श्री दीपक राजा गुरुंग जी, आउटडोर इंचार्ज श्री टी सम्मुख राव जी, इनडोर इंचार्ज श्री डी मुरलीधर जी तथा लाइब्रेरी इंचार्ज श्री श्रीराम यादव जी उपस्थित रहें। नार्थ ईस्ट इंस्टीट्यूट बिलासपुर के आफिस इंचार्ज श्री एस रघुराम एवं सारे कर्मचारी इसे सफल बनाने में व्यस्थ रहें।
