

बिलासपुर – 12 फरवरी 2026 रेल यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुये रेल प्रशासन द्वारा दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से चलने/गुजरने वाली गाड़ी संख्या 17482/17481 तिरुपति-बिलासपुर-तिरुपति एक्सप्रेस का दक्षिण मध्य रेलवे के विजयवाड़ा मंडल के कोव्वूरु स्टेशन में तथा गाड़ी संख्या 17006/17005 रक्सौल-हैदराबाद-रक्सौल एक्सप्रेस का दक्षिण मध्य रेलवे के सिकंदराबाद मंडल के पेद्दपल्ली स्टेशन में प्रायोगिक ठहराव की सुविधा उपलब्ध कराई गई थी | यात्रियों को दी गई इस सुविधा को निरंतर जारी रखने हेतु इन दोनों गाड़ियों के उपरोक्त स्टेशनों में ठहराव की सुविधा का विस्तार किया गया है । अब गाड़ी संख्या 17482/17481 तिरुपति-बिलासपुर-तिरुपति एक्सप्रेस का कोव्वूरु स्टेशन में एवं गाड़ी संख्या 17006/17005 रक्सौल-हैदराबाद-रक्सौल एक्सप्रेस का पेद्दपल्ली स्टेशन में ठहराव की सुविधा आगामी आदेश तक जारी रहेगी |
