कान्यकुब्ज ब्राह्मण विकास मंच द्वारा नवनिर्मित आशीर्वाद भवन परिसर में भूमि पूजन संपन्न


बिलासपुर।
समाज सेवा में अग्रणी कान्यकुब्ज ब्राह्मण विकास मंच छत्तीसगढ़ के तत्वावधान में तुर्काडीह रोड, लोखंडी स्थित भगवान श्री परशुराम जी मंदिर परिसर में नवनिर्मित आशीर्वाद भवन में भगवान शिव परिवार, संकटमोचन हनुमान जी एवं मां भगवती मंदिर निर्माण हेतु विधिवत भूमि पूजन का आयोजन किया गया।
भूमि पूजन का कार्य पं. मनोहर लाल मिश्र, श्रीमती रश्मि लता मिश्रा, पं. अजय शुक्ल एवं श्रीमती अंजना शुक्ला द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ संपन्न हुआ। मंच के प्रदेश संगठन सचिव पं. सुदेश दुबे ‘साथी’ ने बताया कि कार्यक्रम की शुरुआत भगवान श्री परशुराम जी की महाआरती एवं पूजन से की गई।
इसके पश्चात ब्रह्म आलोक सभागार में मंच की मासिक बैठक आयोजित हुई, जिसमें संगठनात्मक विषयों पर चर्चा की गई। बैठक एवं सामूहिक भोजन के उपरांत कार्यक्रम का समापन हुआ। कार्यक्रम का सफल संचालन शाश्वत शैकी तिवारी ने किया, जबकि आभार प्रदर्शन डॉ. राजीव अवस्थी द्वारा किया गया।


कार्यक्रम में प्रमुख रूप से मंच के प्रदेशाध्यक्ष बी.के. पांडेय, अनूप पांडेय, बसंत बाजपेयी, आदित्य त्रिपाठी, रायपुर क्षेत्र प्रभारी रज्जन अग्निहोत्री, दुर्ग क्षेत्र प्रभारी श्याम तिवारी, गोपाल तिवारी, कमलेश मिश्र, सचिव राजेश पाण्डेय, छत्तीसगढ़ फिल्म कलाकार सुनील दत्त मिश्र, महेश तिवारी, दिनेश बाजपेयी, आलोक त्रिवेदी, कृष्ण मोहन पांडेय, मनोज शुक्ल, अनुग्रह मिश्र, अजय शुक्ल, सुरेन्द्र तिवारी, राजा शुक्ल, योगेश मिश्र, बलदेव प्रसाद मिश्र, सुशील दुबे सहित अनेक पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।
इसके अलावा श्रद्धा मिश्रा, अंजना शुक्ला, अनन्या शुक्ला, संगीता द्विवेदी, सारांश द्विवेदी, शिखा दुबे, अर्चिशा दुबे, अनय मिश्र, प्रेमा पांडेय, प्रभा बाजपेयी, शशांक मिश्र, सिद्धांत दुबे सहित बड़ी संख्या में विप्र समाज के लोग कार्यक्रम में शामिल हुए।
आयोजकों ने इसे समाज के लिए एक महत्वपूर्ण एवं ऐतिहासिक कदम बताते हुए सभी सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!