
बेलतरा विधानसभा को आए दिन नित नए विकास कार्यो की सौगात मिल रही है छत्तीसगढ़ में भाजपा सरकार के दो वर्ष के कार्यकाल की समीक्षा करने पर बेलतरा विधानसभा में विकास की फेहरिस्त में अनेको उपलब्धियां दर्ज मिलेंगी क्षेत्र के युवा विधायक सुशांत शुक्ला की पहल छत्तीसगढ़ सरकार ने बेलतरा के दो नई सडकों को स्वीकृति दी है जो आवागमन की दृष्टि से आम जन जीवनके लिए बड़ी राहत देने वाली साबित होगी
विधायक की अनुसंशा पर छत्तीसगढ़ सरकार ने विधानसभा बेलतरा अंतर्गत आने वाले नेवसा से गढ़वट पहुँच मार्ग के निविनिकरन के लिए 741.67 लाख रुपये की राशि को स्वीकृति प्रदान की है जिसकी कुल लम्बाई 6. 325 किलोमीटर है वही अमतरा लछनपुर मार्ग लम्बाई 2.00 किलोमीटर हेतु 273.94 लाख रुपए स्वीकृत किये गए हैं जिसकी जल्द से जल्द टेण्डर प्रकिया पूर्ण निर्माण कार्य प्रारंभ किये जाने की योजना है पूर्व में भी विधानसभा के दर्जन भर से भी अधिक सड़को को राज्य सरकार ने उन्नतिकरण और नव निर्माण की स्वीकृति दी गई थी जिनमें अधिकांश जगहों पर कार्य पूर्ण कर लिए गये हैं तो कुछ स्थानों पर निर्माण कार्य चल रहे हैं इसी तरह क्षेत्र में विकास के दृष्टिगोचर नगरी निकाय एवं पंचायत ग्रामीण विकास मंत्रालय के माध्यम से पंचायत व शहर के विभिन्न वार्डो में जनहित से जुड़े छोटे बड़े कई निर्माण कार्य चल रहे हैं जो लगभग 500 करोड़ के आंकड़े को पार कर गई है बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला ने इन उपलब्धियों पर अपने बात रखते हुए कहा कि एक जनप्रतिनिधि होने के कारण उनका कर्तव्य बनता है कि वे जनता के प्रति सदैव उत्तरदायी रहें जनता से मिले जनादेश की प्रतिपूर्ति उनकी अपेक्षाओं के माप दण्ड में खरा उतर कर ही पूरा किया जा सकता है छत्तीसगढ़ की भाजपा सरकार ने बीते दो वर्षों के अपने कार्यकाल में बेलतरा के नाम अनेकों कीर्तिमान दर्ज किये हैं जो क्षेत्र की दशा और दिशा बदलने वाला कदम साबित होगा छत्तीसगढ़ की विष्णुदेव नेतृत्व वाली सरकार हमने ही बनाया है और हम ही सवारेंग की तर्ज पर कार्य करते हुए शहरी विकास से लेकर सुदूर ग्रामीण अंचलों की भी चिंता कर रही है विकास के कार्य औऱ शासन की महती योजनाओं से कोई भी व्यक्ति वंचित न रह पाए इस मंशा और नियत के साथ बेलतरा क्षेत्र में विकास की गाथाएं निर्बाध रूप से लिखी जाती रहेंगी वे हर कार्य जिनका सम्बंध जनता की हितों से है पूरे किये जायेंगे
