
शशि मिश्रा
बिलासपुर। जमीन विवाद में घर घुसकर रेलवेकर्मी से मारपीट कर चाकू से हमला कर दिया गया। पुलिस ने हमलावर के खिलाफ जुर्म दर्ज कर लिया है। कोतवाली पुलिस के अनुसार दयालबंद निवासी सूरज सिंह राजपूत पिता स्व. शंकर सिंह राजपूत 19 साल रेलवे में ट्रेक्निशियन के पद पर कोरबा में पदस्थ है। चार दिनों की छुट्टी में वह अपने घर आए थे। 2 फरवरी को 5.20 बजे घर में वह अकेले थे। इसी दौरान उनके चाचा गणेश सिंह राजपूत जमीन विवाद में गाली गलौज करते हुए घर में घुसे और लोहे के पाइप से मारपीट करते हुए चाकू से हमला भी कर दिया गया। पुलिस ने उनकी रिपोर्ट पर हमलावर चाचा के खिलाफ बीएनएस की धारा 115, 2, 296, 333, 351, 3 के तहत जुर्म दर्ज कर लिया गया है।
