बेहद अमानवीय तरीके से की गई महिला की हत्या, प्राइवेट पार्ट में डाली मिर्ची,  झोपड़े में लगाया आग

शशि मिश्रा

छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले से एक बेहद सनसनीखेज और अमानवीय घटना सामने आई है, जहां आपसी विवाद ने खौफनाक रूप ले लिया। महिला के प्राइवेट पार्ट में पहले लाल मिर्च डाला गया। जब वह भाग नहीं पाई तो दोनों उसके सीने पर चढ़ गए और लाठी, लात-घूसों से उसे इतना मारा की उसकी जान चली गई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। मामला शोभा थाना क्षेत्र का है और पूरे इलाके में इस घटना के बाद दहशत और आक्रोश का माहौल है।

क्या है पूरा मामला

जानकारी के मुताबिक, मृतका की पहचान सुमित्रा नेताम, निवासी गरीबा गांव, के रूप में हुई है। सोमवार दोपहर जब सुमित्रा अपने घर में अकेली थी, तभी उसकी दो सहेलियां सुगतिन नेताम और ईतवारिन बाई वहां आ पहुंची। और उसके प्राइवेट पार्ट पर लाल मिर्च डाल दिया। इस दौरान वह खुद को बचाने के लिए चीखती-चिल्लाती रही। लेकिन झोपड़ी आबादी वाले जगह से काफी दूर था। जब इतने में उनका मन नहीं भरा, तो उन्होंने डंडे और लात-घुसों से जमकर पीटा। जिससे उसकी तड़प-तड़पकर मौत हो गई। वारदात के बाद झोपड़ी में आग लगाकर दोनों भाग निकली।

बताया जा रहा है कि गांव में चरित्र को लेकर कथित टिप्पणियों और आरोपों की वजह से इनके बीच विवाद गहरा गया था। यही विवाद सोमवार को हिंसक रूप ले बैठा।

बेरहमी से की गई मारपीट

पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि आरोपियों ने पहले महिला के साथ गंभीर दुर्व्यवहार किया और उसे शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया। इसके बाद डंडों, लात-घूंसों से उस पर हमला किया गया। मारपीट इतनी बुरी थी कि सुमित्रा की मौके पर ही हालत बिगड़ गई और बाद में उसकी मौत हो गई। घटना के तरीके को देखते हुए पुलिस ने इसे अत्यंत क्रूर अपराध बताया है।

फरार होने की कोशिश, लेकिन पुलिस ने दबोचा

वारदात के बाद दोनों आरोपी महिलाएं भागने की फिराक में थीं, लेकिन सूचना मिलते ही शोभा थाना पुलिस सक्रिय हो गई। मंगलवार को दोनों को पकड़ लिया गया। पूछताछ में उन्होंने बताया कि वे सुमित्रा को “सबक सिखाने” के इरादे से उसके घर गई थीं, लेकिन मामला बेकाबू हो गया और हत्या हो गई।

गांव में पहले से चल रहा था विवाद

ग्रामीणों के अनुसार, तीनों महिलाओं के बीच पहले भी कई बार कहासुनी हो चुकी थी। गांव में आपसी आरोप-प्रत्यारोप का माहौल था, जिससे तनाव बढ़ता जा रहा था। हालांकि, किसी ने अंदाजा नहीं लगाया था कि यह विवाद इतनी भयावह घटना में बदल जाएगा।

पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ हत्या समेत गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया और रिपोर्ट के आधार पर आगे की कानूनी प्रक्रिया की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है, क्या यह पूरी तरह पूर्व नियोजित था या अचानक भड़के गुस्से का नतीजा।

इलाके में सनसनी

इस घटना के बाद गरीबा गांव और आसपास के क्षेत्रों में सनसनी फैल गई है। लोग इस क्रूरता से स्तब्ध हैं। ग्रामीणों का कहना है कि छोटी-छोटी सामाजिक रंजिशें किस तरह जानलेवा बन सकती हैं, यह घटना उसी का उदाहरण है।

पुलिस ने लोगों से अपील की है कि किसी भी विवाद को कानून हाथ में लेकर सुलझाने की बजाय कानूनी रास्ता अपनाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!