37 वें राष्ट्रीय खेल गोवा 2023 में छत्तीसगढ़ मलखंभ दल ने पुनः कास्य पदक जीता

पणजी गोवा।

37 वां राष्ट्रीय खेल 2023 का आयोजन दिनांक 26 से 28 अक्टूबर 2023 तक पणजी गोवा के केम्पल मैदान में सम्पन्न हुई जिसमें छत्तीसगढ़ के मलखंभ पुरुष खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन करते हुए गत वर्ष गुजरात नेशनल गेम्स की भांति इस वर्ष भी अपना कास्य पदक पर कब्जा बरकरार रखा।
छत्तीसगढ़ के लिए गर्व की बात है कि उक्त राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता में पुरूष खिलाड़ियों ने टीम चैम्पियनशिप जीतकर पूरे भारत में नाम रोशन किया है।

ठीक इसी प्रकार व्यक्तिगत अपरेटश चैम्पियनशिप में मंगड़ू पोडियाम ने भी नामीगिरामी खिलाड़ियों को टक्कर देते हुए कास्य पदक जीता है।

इस राष्ट्रीय खेल को सुचारु रुप से सम्पन्न कराने में निदेशक के रूप में छत्तीसगढ़ मलखंभ संघ के महासचिव डा. राजकुमार शर्मा जी का महत्वपूर्ण योगदान रहा जिसकी प्रसंशा सम्पूर्ण भारत के भिन्न भिन्न राज्यों से आये खिलाड़ियों, अधिकारियों ने की।

राष्ट्रीय खेल गोवा के लिए तकनीकी अधिकारी के रुप में श्री प्रेमचंद शुक्ला के साथ श्री अनिल सिंह, कृष्णा यादव, पुष्कर दिनकर,बिसन कसेर,ठामिनी यादव, बसंत कुमार पैंकरा ,प्रभात कुमार सौरभ पाल आदि का भी प्रतियोगिता को सफल बनाने में महति भूमिका निभाई।इस खेल में दो कास्य पदक छत्तीसगढ़ की झोली में आई है।

चैम्पियनशिप में विजेता छत्तीसगढ़ मलखंभ खिलाड़ियों तथा अधिकारियों का विवरण निम्नानुसार है:-

बालक वर्ग-संतोष शोरी,मानू ध्रुव , मंगडू पोडियाम, अखिलेश कुमार, मोनू नेताम, राकेश कुमार वरदा

व्यक्तिगत अपरेटश चैंपियन मंगड़ू पोडियाम, कास्य पदक

पुरुष कोच – मनोज प्रसाद
महिला कोच -ठामिनी यादव
मैनेजर -बिसन कसेर

अधिकारी – अनिल सिंह,सौरव पाल , आकाश काठले, पुरिंदर केसरिया , प्रभात कुमार, अमित बौद्ध,प्रीति दिवाकर, बसंत कुमार पैंकरा,शान्ति साहू।

नेशनल जज – पुष्कर दिनकर ,कृष्णा यादव
अखिलेश नारंग।

यहाँ यह भी अवगत कराना चाहता हूँ कि छत्तीसगढ़ की जनता का अपार स्नेह के साथ सम्पूर्ण भारत वासियों का प्यार और वोट पाकर सोनी टीवी चैनल के इंडिया गांट टैलेंट सीजन 10 के फाइनल में अबूझमाड़ छत्तीसगढ़िया मलखंभ दल द्वारा नित नये हैरतअंगेज व जांबाज प्रदर्शन करते हुए अपना स्थान बनाने में सफल हुए हैं।

छत्तीसगढ़ मलखंभ खिलाड़ियों, अधिकारियों का राष्ट्रीय खेल गोवा 2023 में चयन होने पर प्रेमचंद शुक्ला, अध्यक्ष,छत्तीसगढ़ मलखंभ संघ,डा.राजकुमार शर्मा, महासचिव, विरेन्द्र तिवारी एवं बिसन कसेर, उपाध्यक्ष,अनिल सिंह, कोषाध्यक्ष,मनोज प्रसाद, पुष्कर दिनकर, कोचद्वय,दिलीप तिवारी, किशोर दास, देवराज तिवारी,डा. कृष्ण मुर्ति तिवारी,कृष्णा यादव,मिलिंद भानदेव,मृणाल मुले आदि सदस्यों ने प्रसन्नता व्यक्त की एवं शुभकामनाएं दीं है।

उक्त जानकारी प्रेमचंद शुक्ला, अध्यक्ष छत्तीसगढ़ मलखंभ संघ ने दी है।

More From Author

खुलेआम अवैध शराब बेचता पकड़ाया आरोपी, 15 लीटर शराब जप्त

डॉ. बांधी ने किया मल्हार चुनाव कार्यालय का उद्घाटन, जय घोष के नारों के साथ जनसंपर्क में निकले कार्यकर्ता उद्घाटन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

About us - स्वामी, प्रकाशक एवं संपादक- प्रवीर भट्टाचार्य पता- पैरामाउंट स्कूल के पास, हेमू नगर ,बिलासपुर, छ गमोबाइल- 9300 326114 ईमेल- sbharatnews1@gmail.comसमाचार पोर्टल S bharat news.com में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है . समाचार की विषय वस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर है. यह एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है जिसमें बिलासपुर और छत्तीसगढ़ के साथ देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती है।पोर्टल में प्रकाशित किसी भी खबर में कानूनी विवाद की स्थिति में संबंधित रिपोर्टर ही पूर्णतः उत्तरदायी है।