
राजधानी रिपोर्टर/सौरभ साहू कि रिपोर्ट,,,
लोकेशन, सूरजपुर छत्तीसगढ़।।
सूरजपुर /दिनांक 19 जुलाई 2026 को, स्वास्थ्य विभाग के डा.निलेश कुमार साहू ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए बताया कि,छत्तीसगढ़ प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के आह्वान पर दिनांक 22/07/2026 को प्रदेश के लाखों कर्मचारी एक दिवसीय सांकेतिक आंदोलन पर होंगे।।
प्रदेश के समस्त जिलों में स्वास्थ्य कर्मचारियों आंदोलन का मुख्य कारण कर्मचारियों का निजीकरण, ठेका प्रथा का विरोध एवं जीवन दीप समिति के कर्मचारियों के शोषण के विरुद्ध में एक दिवसीय सांकेतिक आंदोलन संघ के महासमिति के बैठक में निर्णय के पश्चात लिया गया। छत्तीसगढ़ प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के प्रांत अध्यक्ष अनिल पांडेय जी के नेतृत्व में प्रदेश के सभी जिलों में एक साथ मुख्यमंत्री, स्वास्थ्य मंत्री एवं स्वास्थ्य सचिव को प्रदेश के समस्त कलेक्टरों के माध्यम से ज्ञापन दिया जाएगा।।
इस क्रम में जिला सूरजपुर के संरक्षक इन्द्रसेन विश्कर्मा जी ने स्पष्ट कहा है कर्मचारियों की अधिकारों एवं सम्मान रक्षा के लिए संघ सदैव तत्पर है।
संगठन जीवन दीप/ अनियमित प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष डॉ. निलेश कुमार साहू ने बताया कि
छत्तीसगढ़ प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के समस्त प्रकोष्ठ जैसे – संयुक्त अनियमित, डी एम एफ, जीवन दीप समिति , एन.एच.एम. , स्वाशासी अधिशासी, संविदा, दैनिक वेतन भोगी, कलेक्टर दर, मानदेय, तदर्थ, एवं समस्त तृतीय चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारी पूरे जोरो शोरो से एक दिवसीय सांकेतिक आंदोलन में संघ के साथ है।।
