

छत्तीसगढ़ तेलुगु महा संघम, बिलासपुर शाखा की कार्यकारिणी बैठक सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई। बैठक में संगठन के विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई तथा भविष्य की कार्ययोजना पर विचार-विमर्श किया गया।
बैठक के दौरान छत्तीसगढ़ तेलुगु महा संघम के उपाध्यक्ष श्री बी. वेणु गोपाल राव द्वारा दिनांक 12 जुलाई 2026 को आयोजित छत्तीसगढ़ तेलुगु महा संघम की कार्यकारिणी बैठक एवं कार्यक्रम का आय-व्यय विवरण प्रस्तुत किया गया। प्रस्तुत विवरण पर उपस्थित सभी सदस्यों ने संतोष व्यक्त करते हुए सर्वसम्मति से अनुमोदन (पास) किया।
इसके पश्चात छत्तीशगढ तेलुगु महा संघम के संरक्षक श्री वी. रामा राव ने बिलासपुर शाखा की नई कार्यकारिणी का शीघ्र गठन किए जाने पर विशेष बल दिया। उन्होंने संगठन को और अधिक सक्रिय एवं सशक्त बनाने, तेलुगु समाज की एकता एवं भाईचारे को बनाए रखने तथा महा संघम द्वारा संचालित सामाजिक, सांस्कृतिक एवं जनहितकारी गतिविधियों का विस्तार करने का आह्वान किया।
बैठक में 12 जुलाई 2026 को आयोजित प्रांतीय कार्यकारिणी बैठक की सफलता की सराहना करते हुए बिलासपुर शाखा के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को बधाई दी गई। साथ ही यह निर्णय लिया गया कि आगामी समय में छत्तीसगढ़ तेलुगु महा संघम के तत्वावधान में बिलासपुर में और भी भव्य एवं व्यापक स्तर के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिससे समाज के अधिकाधिक लोगों की सहभागिता सुनिश्चित हो सके।
बैठक में संगठन के वर्तमान एवं आगामी कार्यक्रमों पर भी सार्थक चर्चा की गई तथा सभी सदस्यों ने संगठन की प्रगति एवं समाजहित में मिलकर कार्य करने का संकल्प व्यक्त किया।
इस अवसर पर छत्तीसगढ़ तेलुगु महा संघम के संरक्षक श्री वी. रामा राव, उपाध्यक्ष श्री बी. वेणु गोपाल राव, सचिव श्री आर. मनोरथ बाबू, कोषाध्यक्ष श्री एन. रमना मूर्ति, श्री आर. राम कुमार, श्री जी. वी. प्रसाद, श्री सी. श्रीनिवास राव (गब्बर), श्री पी. चंद्र बाबू, श्री आर. श्रीनिवास राव, श्री एन. लोकेश, श्री सुरेश पटनाला सहित अनेक पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।
