धनतेरस पर बिलासपुर के बाजार में भी जमकर हो रही खरीदारी, विधायक शैलेष पांडे पहुंचे व्यापारियों और शहर की जनता से मिलने बाजार

इस बार दीपावली पर मुहूर्तो को लेकर संशय की स्थिति बनी हुई है। कोई शनिवार को ही धनतेरस मनाता दिखा तो बहुत सारे लोग रविवार को धनतेरस मनाएंगे ।इस बीच धनतेरस को लेकर बाजार में काफी रौनक नजर आ रही है। कोरोना प्रभावित 2 वर्ष बाजार से रौनक गायब थी। इस वर्ष हालात सामान्य होने पर बाजार ने पूरी तैयारी की है तो वही बड़ी संख्या में ग्राहक भी बाजार में खरीददारी करने उमड़ पड़े। शनिवार शाम से धनतेरस का मुहूर्त आरम्भ हो गया हालांकि दोपहर से ही यहां खरीदारी के लिए लोग पहुंचने लगे थे , जिसके मद्देनजर ट्रैफिक पुलिस ने भी विशेष व्यवस्था की और ट्रैफिक को वन वे रखा।


इसी बीच बिलासपुर के मिलनसार विधायक शैलेश पांडेय शनिवार शाम को व्यापारियों और शहरवासियों से मिलकर उन्हें दीपावली की शुभकामनाएं देने पहुंचे। देवकीनंदन चौक से गोल बाजार तक पैदल चलते हुए वे अधिकांश दुकानों में गए। व्यापारियों से उनका हालचाल जाना। कारोबार की स्थिति समझी। उन्हें शुभकामनाएं दी तो वहीं ग्राहकों को भी शुभकामनाएं देते हुए उनसे पूछा कि बाजार में उन्हें किसी तरह की असुविधा तो नहीं हो रही है। विधायक को अपने बीच पाकर जनता और व्यापारी गदगद नजर आए। बिलासपुर विधायक शैलेश पांडे अपनी इसी शैली से महफिल लूटने की महारत रखते हैं। हर खास और आम से वे पूरी आत्मीयता से मिलते नजर आए। यही उनकी चित परिचित शैली है। बड़ी सादगी के साथ अपने गिने-चुने साथियों को लेकर बाजार में टहलते और लोगों से मेल मुलाकात करते विधायक ने व्यापारियों के लिए बेहतर व्यापार की कामना करते हुए शहर वासियों के लिए भी सुख समृद्धि की कामना की और उन्हें दीपावली की शुभकामनाएं दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!