
शशि मिश्रा


बकरीद के दौरान एक हिंदू लड़के आयुष मलिक के नमाज पढ़ने का वीडियो वायरल हुआ था। इसके बाद एक बहुत बड़े मामले का खुलासा हुआ। पता चला कि लव जिहाद का शिकार केवल हिंदू लड़कियों को ही नहीं बनाया जा रहा बल्कि हिंदू लड़के भी टारगेट में है और सारा खेल पाकिस्तान से खेला जा रहा है ।

उत्तर प्रदेश के शामली में करोड़पति दवा कारोबारी के इकलौते बेटे को महिला जिम ट्रेनर चांदनी कुरैशी ने झूठे प्यार के जाल में फसाया। फिर धर्मांतरण कराकर हिंदू से मुस्लिम बनाया और बाद में निकाह कर लिया। पुलिस के अनुसार कारोबारी के 27 साल के बेटे आयुष मालिक का नाम बदलवा कर रहमान रख दिया। उसकी दाढ़ी बढ़ावा दी। वह मुस्लिम टोपी पहनकर दुकान पर बैठने लगा। यह देखकर हिंदू संगठनों ने विरोध शुरू किया और जिम ट्रेनर के घर पर धरना देने की धमकी दी। उसके बाद कारोबारी ने जिम ट्रेनर और उसके परिवार के 6 सदस्यों और तीन मौलवियों पर जबरन धर्म परिवर्तन कराने और अवैध वसूली की एफआईआर दर्ज कराई।
पिता के मुताबिक पूरे परिवार पर धर्मांतरण का दबाव बनाया गया। मुस्लिम ने बनने पर उनकी हत्या की धमकी दी गई। पुलिस जिम ट्रेनर चांदनी कुरैशी और उसके पिता को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। मामला शहर के दयानंद नगर और कुरैशी बस्ती से जुड़ा हुआ है।

दयानंद नगर के रहने वाले देवराज मलिक शामली जिले के केमिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष है। बेटा आयुष बी फार्मा करके मेडिकल स्टोर चलता है पुलिस के अनुसार इस कहानी की शुरुआत 5 साल पहले हुई जब आयुष की मुलाकात कुरैशी बस्ती में रहने वाली चांदनी कुरैशी से हुई । चांदनी के पिता जूस सेंटर चलाते थे लेकिन चांदनी खुद को अमीर घर की लड़की बताती थी। दोनों एक फिजियोथैरेपी सेंटर में मिले । इसके बाद दोनों ने कुरैशी पल्स जिम जाना शुरू कर दिया। यहां से दोनों करीब आए इसके बाद चांदनी ने और उसके भाइयों ने आयुष का माइंड वाश शुरू किया। उसे पाकिस्तान के यूट्यूब चैनल का सब्सक्रिप्शन करवाया। उसे इस्लाम के बारे में जानकारी दी। फिर उसका लुक बदलवा दिया । आयुष ने दाढ़ी बढ़ा ली और मस्जिद जाने लगा। हिंदू होने के बाद भी वह मस्जिद में नमाज पढ़ने और मेडिकल स्टोर में मुस्लिम टोपी और ड्रेस पहने दिखाई दिया।

मामला प्रकाश में आने के बाद मुजफ्फरनगर के योग साधना आश्रम के महंत स्वामी यशवीर ने एक वीडियो जारी किया। उन्होंने बताया कि भारत मेडिकल स्टोर के मालिक के इकलौते बेटे को चांदनी कुरैशी ने फंसा लिया है । दबाव में आकर पूरे परिवार ने धर्म बदल दिया है। जिसके बाद शनिवार आयुष के पिता देवराज मलिक ने थाने पहुंचकर एफआईआर दर्ज कराई, जिन्होंने बताया कि जिम ट्रेनर चांदनी कुरैशी और उसके परिवार के सदस्यों ने उनके बेटे का जबरन धर्मांतरण कराया है । यह लोग 5 साल से उसके बेटे से पैसे ऐंठ रहे हैं । उनकी नजर करोड़ो की प्रॉपर्टी पर है। इस साजिश में आजाद चौक मस्जिद के पास निवास करने वाले मुनव्वर मौलवी और दो अन्य मौलवी भी शामिल है । इन सब ने मिलकर आयुष का माइंड वाश किया । आयुष के पिता कह रहे हैं की छुरी खरबूजे पर गिरे या खरबूजा छुरी पर , कटना खरबूजे को ही है । यही हिंदुओं के साथ हो रहा है।
आयुष के पिता ने बताया कि चांदनी कुरैशी और उसके भाइयों ने उनके बेटे का माइंड वाश किया । वह पाकिस्तान का यूट्यूब चैनल दिन भर देखा करता था। पुलिस के मुताबिक चांदनी का पिता जूस का ठेला लगाता है। चांदनी और आयुष की पहली मुलाकात 2022 में हुई थी। चांदनी के भाई बहन मॉल में नौकरी करते हैं । कहते हैं आयुष से दोस्ती के बाद चांदनी उससे पैसे ऐंठती थी। उसने आयुष के पैसे से ही सोने के चेन ली और बहुत से अन्य खर्च भी करवाया। चांदनी का पूरा परिवार साथ मिलकर आयुष का माइंड वाश करता था। उसे मुस्लिम बनने के लिए उकसाते थे, जिससे आयुष धीरे-धीरे मुस्लिम धर्म के तौर तरीका अपनाने लगा।

चांदनी और उसका परिवार आयुष को दिल्ली ले गए। वहां उसका धर्म परिवर्तन करवाया। फिर चांदनी से उसका निकाह कर दिया और उसके घर वालों को निकाह के बारे में कुछ पता नहीं था। निकाह के 6 महीने बाद ही आयुष अपने परिवार से अलग हो गया। उसने सिटी क्षेत्र के सिलेक्ट विहार कॉलोनी में किराये पर मकान ले लिया। वहां पर दोनों साथ रहने लगे। जब आयुष के पिता ने इन बातों का विरोध किया तो चांदनी के परिवार ने उन पर भी धर्म बदलने का दबाव बनाया और जान से मारने की धमकी दी। चांदनी का एक भाई अमन कुरैशी देवराज सिंह की दुकान पर नौकरी करता था। उसने इस्लाम की सारी बातें आयुष को सिखाई। पारंपरिक सनातनी परिवार का बेटा एक लड़की के हनी ट्रैप में आकर मुसलमान बन गया है और वह इस कदर दबाव में है कि टीवी चैनल पर भी कह रहा है कि वह हिंदू धर्म में वापसी नहीं करेगा। इधर एसपी एमपी सिंह का भी कहना है की जांच पड़ताल में सामने आया कि पाकिस्तान का एक मुस्लिम लीडर जो धर्मांतरण करता है उसका पेज आयुष से फॉलो कराया गया। चांदनी के छोटे भाई ने ऐसा कराया था । 10 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। चांदनी कुरैशी और उसके पिता इस्लाम को गिरफ्तार कर लिया गया है । 8 अन्य लोग अब भी फरार है। मामले में एक स्थानीय डॉक्टर खुर्शीद अनवर की भूमिका की भी जांच की जा रही है। चांदनी और उसका परिवार करोड़ो रुपए की संपत्ति हथियाना चाहता था । पुलिस अब हर एंगल पर जांच कर रही है। चांदनी कुरैशी 4 बहने और दो भाई है। चांदनी ने आर्ट्स से 12वीं पास करने के बाद फिजियोथैरेपिस्ट का कोर्स किया था। वह जिम ट्रेनर भी है। उसने अपने हुस्न और अच्छी फिजिक्स का फायदा उठाकर आयुष को अपने प्रेमजाल में फसाया। जिसमें पूरे परिवार का सहयोग था। लोग कह रहे हैं कि अब तो केवल मुस्लिम लड़के ही नहीं बल्कि मुस्लिम लड़कियां भी लव जिहाद कर रही है, यह खतरे की घंटी है।
