चेंजिंग रूम में छेद कर शाहरुख चोरी छिपे मोबाइल में बनाता था महिलाओं के वीडियो, मोबाइल की घंटी बजने से खुला राज

झुंझुनूं। जिले के चिड़ावा कस्बे में एक कपड़ा शोरूम के चेंजिंग रूम से महिला का वीडियो बनाने के आरोप का गंभीर मामला सामने आया है। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक शाहरुख अली को गिरफ्तार कर लिया है। मामले की जांच जारी है और पुलिस इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों की भी जांच कर रही है।

कपड़े ट्राई करने गई थी महिला:

मिली जानकारी के अनुसार तहसील रोड पर स्थित झम झम कलेक्शन नामक एक रेडिमेड कपड़ा शोरूम में एक महिला अपने रिश्तेदार के साथ कपड़े खरीदने पहुंची थी।
कपड़े पसंद आने के बाद महिला को फिटिंग जांचने के लिए चेंजिंग रूम में भेजा गया। महिला का आरोप है कि कपड़े बदलते समय उसे चेंजिंग रूम में बने एक छेद के पीछे से मोबाइल फोन दिखाई दिया।

मोबाइल की घंटी बजने से हुआ शक:

शिकायत में बताया की उसी दौरान मोबाइल की घंटी बजने से महिला को संदेह हुआ कि उसकी वीडियो रिकॉर्डिंग की जा रही है।

महिला ने तुरंत इसकी जानकारी अपने परिजनों को दी। इसके बाद परिजन मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी गई।

सूचना मिलने पर चिड़ावा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी युवक शाहरुख अली पुत्र शेर मोहम्मद खान निवासी चिड़ावा को हिरासत में लिया।

पुलिस के अनुसार महिला की लिखित शिकायत के आधार पर आरोपी शाहरुख पुत्र शेर मोहम्मद खान निवासी चिड़ावा को गिरफ्तार किया गया है।

शोरूम को किया गया सील


घटना की जानकारी फैलने के बाद स्थानीय लोगों और व्यापारियों की भीड़ मौके पर एकत्र हो गई।

स्थिति को देखते हुए पुलिस ने मौके पर पहुंचकर समझाइश की। अधिकारियों ने बताया कि शोरूम को आगे की जांच के लिए सील कर दिया गया है।

पुलिस मामले में जब्त मोबाइल फोन और अन्य डिजिटल साक्ष्यों की जांच कर रही है।

अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही यह स्पष्ट होगा कि मोबाइल में क्या सामग्री मौजूद है और मामले की वास्तविक स्थिति क्या है।

पुलिस ने मामले की जांच सुलताना थाना प्रभारी को सौंपी है। अधिकारियों का कहना है कि जांच निष्पक्ष और तथ्यों के आधार पर की जाएगी तथा दोषी पाए जाने पर कानून के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।

यह मामला महिलाओं की निजता और सुरक्षा से जुड़ा होने के कारण गंभीर माना जा रहा है। बताया जा रहा है कि शाहरुख के मोबाइल में सैकड़ो महिलाओं के आपत्तिजनक वीडियो मिले हैं । दावा किया जा रहा है कि वह इन्ही वीडियो के जरिए ब्लैकमेल कर महिलाओं को शारीरिक संबंध बनाने के लिए विवश करता था।

चिड़ावा हिडन कैमरा कांड में पुलिस ने मामले में आरोपी शाहरुख को पूछताछ के लिए पकड़ा। घटना के प्रकाश में आने के बाद जमकर विरोध प्रदर्शन भी किया जा रहा है।
रविवार को निकाले गए विरोध मार्च में शामिल लोग नारे लगाते हुए विवेकानंद चौक पहुंचे। भाजपा नेता राजेश दहिया, विहिप अध्यक्ष पृथ्वीराज शर्मा, भाजपा नगर अध्यक्ष नरेंद्र गिरधर, पूर्व अध्यक्ष बाबूलाल वर्मा, सामाजिक कार्यकर्ता नीतिका थालौर, अजीत मुरादपुरिया बिल्लू की अगुवाई में कार्यवाहक थानाधिकारी एसआई कैलाशचंद्र को एसपी के नाम ज्ञापन सौंपा गया।

दुकान पर मौका तस्दीक की कार्रवाई की:

पुलिस ने दुकान के चेंजिंग रूम में महिला ग्राहक के आईफोन से वीडियो बनाने के मामले में आरोपी दुकानदार शाहरुख मणियार को गिरफ्तार कर रविवार शाम कार्यपालक मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया। इसके बाद उसे पीड़िता द्वारा दर्ज करवाए गए मुकदमे में गिरफ्तार कर लिया गया। मामले की जांच कर रहे सुलताना थानाधिकारी रविंद्र कुमार ने बताया कि आरोपी से जब्त किए गए आईफोन और उसके संपर्कों की छानबीन की जा रही है। पुलिस ने रविवार दोपहर में आरोपी की दुकान खुलवाकर मौका तस्दीक करवाने की कार्रवाई भी की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!