इंस्टाग्राम पर गौ माता के खिलाफ बेहद आपत्ति जनक टिप्पणी करने वाले सरफिरे युवक के खिलाफ हिंदू संगठनों ने कराया मामला दर्ज

शशि मिश्रा

आरोपी

विगत सप्ताह रमजान और नवरात्रि का पर्व लगभग एक साथ मनाया गया। इस दौरान पुलिस ने जगह-जगह शांति समिति की बैठक कर हर उस गतिविधि को रोकने का प्रयास किया जिससे आपसी सामंजस्य, सद्भाव सौहार्द बिगड़ सके, लेकिन फिर भी कुछ लोग अपनी हरकतों से बाज नहीं आते। इसी दौरान ताला पारा बिलासपुर निवासी अफजल अली ने सोशल मीडिया इंस्टाग्राम पर गौ माता के विरुद्ध ऐसा आपत्तिजनक टिप्पणी किया जिससे धार्मिक भावनायें आहत हुई और फिर गौर कॉलोनी तिफरा निवासी अभय शर्मा द्वारा अफजल के खिलाफ सिरगिट्टी थाना में मामला दर्ज कराया गया। पुलिस ने धारा 299, 353 (2) 196(1) और 351 (3 ) के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

दरअसल अफजल काफी दिनों से अभय के पोस्ट पर आकर आपत्तिजनक टिप्पणी करता रहा है। इसी दौरान उसने लिख दिया कि तुम जिसे गऊ माता लिखते हो हम तो उसे बिरयानी बनाकर खाते हैं । यह पोस्ट वायरल हुआ तो फिर हिंदू संगठनों ने इस पर गहरी आपत्ति जताई और धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने की बात कहते हुए उसके खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई गई। पुलिस ने धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने, अश्लील गली गलौज करने और सोशल मीडिया के माध्यम से शांति भंग करने के प्रयास में उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज कर लिया है।

तालापारा निवासी अफजल अली मध्य नगरी चौक स्थित केजीएन स्टील दुकान का संचालन करता है, जिसने 26 मार्च को इंस्टाग्राम पर यह आपत्तिजनक एवं भड़काऊ पोस्ट किया था, जिसने कहा था कि गौ माता की वह बिरयानी बनाकर खाता है जबकि प्रदेश में गौ हत्या और गौ मांस विक्रय प्रतिबंधित और गैरकानूनी है । बताया गया कि अफजल अली सार्वजनिक रूप से गाली गलौज और लोगों को धमकाता रहा है इसलिए उसके खिलाफ उचित कानूनी कार्यवाही की मांग की गई है।

एक तरफ पुलिस शांति व्यवस्था बहाली का प्रयास कर रही है और दूसरी ओर अफजल अली जैसे सरफिरे है जो बेसिरपैर के ऐसे बयान देकर पता नहीं क्या साबित करना चाहते हैं, जिससे बिलासपुर में तनाव की स्थिति पैदा होती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!