मोदी सरकार के सफल 12 साल पूर्ण होने पर बिलासपुर में विकसित भारत जिला स्तरीय सम्मेलन का आयोजन

बिलासपुर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 12 साल विश्वास के विकास के जनकल्याण के पूर्ण होने पर 9 जून मंगलवार को सायं 4 बजे भारतीय जनता पार्टी जिला बिलासपुर द्वारा स्व.लखीराम अग्रवाल आडिटोरियम बिलासपुर में विकसित भारत जिला स्तरीय सम्मेलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया है जिसमें मुख्यवक्ता श्रीमती सावित्री ठाकुर केन्द्रीय राज्य मंत्री महिला एवं बाल विकास विभाग भारत सरकार होंगी।
भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक सिंह ने बताया कि सावित्री ठाकुर केन्द्रीय राज्य मंत्री महिला एवं बाल विकास भारत सरकार, तोखन साहू केन्द्रीय राज्य मंत्री भारत सरकार एवं सांसद बिलासपुर, अमर अग्रवाल विधायक बिलासपुर, धरमलाल कौशिक विधायक बिल्हा, धरमजीत सिंह विधायक तखतपुर, सुशांत शुक्ला विधायक बेलतरा, भूपेन्द्र सवन्नी अध्यक्ष क्रेडा, राजा पाण्डेय अध्यक्ष पाठ्य पुस्तक निगम, रजनीश सिंह अध्यक्ष जिला सहकारी केन्द्रीय राज्य बैंक, श्रीमती हर्षिता पाण्डेय प्रदेश मंत्री भाजपा दीपक सिंह जिलाध्यक्ष भाजपा बिलासपुर शहर, मोहित जायसवाल जिलाध्यक्ष भाजपा बिलासपुर ग्रामीण, श्रीमती पूजा विधानी महापौर नगर पालिक निगम, राजेश सूर्यवंशी जिला पंचायत अध्यक्ष, विनोद सोनी सभापति नगर पालिक निगम, लखनलाल साहू पूर्व सांसद, डाॅ.कृष्णमूर्ति बांधी पूर्व विधायक, सोमेश तिवारी जी जिला महामंत्री भाजपा बिलासपुर शहर, प्रदीप कौशिक जिला महामंत्री भाजपा बिलासपुर शहर, एस.कुमार मनहर जिला महामंत्री भाजपा बिलासपुर ग्रामीण जनक देवांगन जिला महामंत्री भाजपा बिलासपुर ग्रामीण आदि उपस्थित रहेंगे।
भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक सिंह ने बताया कि केन्द्रीय महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री श्रीमती सावित्री ठाकुर 9 जून मंगलवार को दो दिवसीय प्रवास पर अपरांह 4 बजे सर्किट हाउस बिलासपुर में आगमन होगा। तत्पश्चात वे विकसित भारत संकल्प सम्मेलन में शामिल होंगी। इसके पश्चात विशेष जनसपर्क अभियान के तहत् शहर के विशिष्टजनों से संपर्क करेंगी। दूसरे दिन 10 जून को प्रातः 8 बजे वे स्वच्छता कार्यक्रम में शामिल होंगी। 10 बजे प्रगति पथ यात्रा कार्यक्रम के तहत् स्व.दिलीप सिंह जूदेव मल्टी स्पेशलिटी हास्पिटल कोनी का निरीक्षण करेंगी। प्रातः 11 बजे बेलतरा विधानसभा क्षेत्र में विशेष जनसम्पर्क अभियान के पश्चात दोपहर 12 बजे सिद्ध शक्तिपीठ माॅ काली मंदिर तिफरा में पूजा अर्चना कार्यक्रम में शामिल होंगी। तत्पश्चात दोपहर 1 बजे अंध मूक बधिर शाला तिफरा में एक पेड़ माॅ के नाम कार्यक्रम के अंतर्गत वृक्षारोपण कार्यक्रम में शामिल होंगी। दोपहर 1.30 बजे बिल्हा में आयोजित विशेष जनसंपर्क अभियान में शामिल होने के पश्चात दोपहर 3 बजे रायपुर एयरपोर्ट के लिये प्रस्थान करेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!