

लायंस क्लब बिलासपुर ने केंद्रीय जेल बिलासपुर में निरूद्ध महिला कैदियों और उनके छोटे-छोटे बच्चों के साथ दीपावली की खुशियां मनाई। वे भी दीपावली अच्छे से मना पाए इसलिए उन्हें मिट्टी के दिए ,तेल, बाती, मां लक्ष्मी की प्रतिमा, साड़ी, कपड़े टॉफी, बिस्कुट ,स्नेक्स पटाखे आदि प्रदान किए गए। उनके बेहतर भविष्य की कामना करते हुए उन्हें दीपावली की शुभकामनाएं दी गई।

इस अवसर पर जेलर एस एस तिग्गा सह जेलर अजय कुमार बाजपेई लायंस क्लब अध्यक्ष परमजीत सिंह सलूजा. सी ए रौनक अग्रवाल कार्यक्रम संचालक मनजीत सिंह अरोरा एस आर साहू
रमेश अग्रवाल गुरमीत सिंह गंभीर दौलत खत्री शिव अग्रवाल डॉक्टर अरुण शुक्ला इतफ़ाक़ सगरी उपस्थित थे.।

