
शशि मिश्रा

जांजगीर-चांपा। सोशल मीडिया के जरिए दोस्ती कर शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म करने वाले आरोपी को मुलमुला पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। आरोपी को रायपुर से पकड़ने में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, पीड़िता की इंस्टाग्राम पर वर्ष 2022 में अनिकेत तांडे (20 वर्ष), निवासी सोनादुला, थाना अकलतरा से पहचान हुई थी। आरोपी ने खुद को एचडीएफसी बैंक का कर्मचारी बताकर पीड़िता और उसके परिजनों का विश्वास जीता और शादी का प्रस्ताव रखा।
इसके बाद आरोपी ने शादी का झांसा देकर युवती के साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता की शिकायत पर थाना मुलमुला में आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 116/2026 के तहत धारा 64(2)(एम) एवं 69 बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को हीरापुर (रायपुर) से गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया, जिसके बाद उसे न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया।
इस पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक पारस पटेल की विशेष भूमिका रही।
