
शशि मिश्रा

बिलासपुर। मुंगेली निवासी एक युवती रेल दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गई है। घायल युवती का उपचार बिलासपुर स्थित छत्तीसगढ़ आयुर्विज्ञान संस्थान (सिम्स) के आपातकालीन वार्ड में जारी है। फिलहाल उसके साथ कोई परिजन मौजूद नहीं है, जिसके कारण परिजनों की तलाश की जा रही है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, घायल युवती की पहचान रागिनी कश्यप (लगभग 25 वर्ष) निवासी मुंगेली (छत्तीसगढ़) के रूप में हुई है। बताया गया है कि 10 जुलाई 2026 को दोपहर लगभग 2:30 बजे गौरेला-पेंड्रा क्षेत्र में रेल दुर्घटना में घायल होने के बाद उसे तत्काल सिम्स बिलासपुर लाकर भर्ती कराया गया।
जानकारी के अनुसार, यदि किसी व्यक्ति को रागिनी कश्यप या उनके परिवार के बारे में कोई जानकारी हो, तो वह उनके परिजनों तक यह सूचना पहुंचाने का प्रयास करें, ताकि वे शीघ्र सिम्स बिलासपुर पहुंचकर आवश्यक जानकारी प्राप्त कर सकें।
संपर्क के लिए मोबाइल नंबर: 9993869984।
