
शशि मिश्रा
बिलासपुर। आरपीएफ की टीम ने आपरेशन यात्री सुरक्षा अभियान चलाकर मोबाइल चोरी के मामले में दो आरोपी को पकड़ा है। 6 मई को रेलवे स्टेशन के फुट ओवरब्रिज के पास यात्री के मोबाइल चोरी का मामला जीआरपी में दर्ज किया गया था। आरपीएफ और जीआरपी की टीम चोर की खोजबीन कर रही थी। जीआरपी और आरपीएफ की टीम ने पेट्रोलिंग के दौरान एक माह बाद मुखबिर की सूचना पर मध्यप्रदेश सिवनी निवासी महेश तुलसीराम परते को पकड़कर पूछताछ की, जिसने मोबाइल चोरी करने के बाद उसे बेच देने की जानकारी दी। पूछताछ के बाद आरपीएफ और जीआरपी की टीम ने कोहिनूर मोबाइल दुकान के संचालक अशोक यादव को भी गिरफ्तार कर लिया है।
