
बिलासपुर। हाल ही में 14 गौ-रक्षकों को सुनाई गई आजीवन कारावास की सजा के विरोध में बिलासपुर में शनिवार, 27 जून को एक न्याय यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। आयोजन का उद्देश्य गो-रक्षकों के पक्ष में जनसमर्थन जुटाना तथा दिवंगत भरत तिवारी को श्रद्धांजलि अर्पित करना है। इस कार्यक्रम में सर्व हिंदू समाज की ओर से बड़ी संख्या में लोगों से शामिल होने की अपील की गई है।
आयोजन के दौरान उन 14 गो-रक्षकों की रिहाई की मांग उठाई जाएगी, जिन्हें आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई है। आयोजकों का कहना है कि गो माता की रक्षा के लिए कार्य करने वालों को न्याय मिलना चाहिए और इसी मांग को लेकर यह न्याय यात्रा निकाली जा रही है।
कार्यक्रम में दिवंगत भरत तिवारी को भी श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी। दीन दुखियों और गो-रक्षा के लिए समर्पित भरत तिवारी को श्रद्धांजलि अर्पित करने के साथ उनका फेक एनकाउंटर करने वाले पुलिस अधिकारियों पर कार्यवाही की मांग और बिहार के नए मुख्यमंत्री की निंदा भी की जाएगी। इस दौरान भरत तिवारी को श्रद्धांजलि देने श्रद्धांजलि सभा का भी आयोजन किया जाएगा।
पदयात्रा 27 जून 2026 (शनिवार) को शाम 5:30 बजे गांधी चौक, बिलासपुर से शुरू होगा, जिसमे सर्व हिंदू समाज के बैनर तले अधिक से अधिक लोगों से समय निकालकर कार्यक्रम में शामिल होने का आह्वान किया गया है ताकि “एक जुट होकर अन्याय के अंत का संदेश दिया जा सके।
