
शशि मिश्रा
बिलासपुर। घरवाले सोते रह गए और चोर घर में धावा बोलकर 3 लाख रुपए जेवर व नकद चोरी कर आसानी से भाग गए। पुलिस चोरों का सुराग नहीं लगा पाई है। मस्तूरी पुलिस के अनुसार, वेदपरसदा निवासी देवकुमार पटेल का परिवार 24 जून की रात खाना खाने के बाद सो गए। रात 3 बजे उनकी मां नीरा बाई सोकर उठी तो बाड़ी जाने का दरवाजा खुला मिला, उन्होंने घरवालों को जगाया। श्री पटेल के कमरे का दरवाजा बाहर से बंद था। उनकी मां दरवाजा खोकर उन्हें बाहर निकाली। उनकी मां के रूम की आलमारी से सोने का मंगलसूत्र, दूसरे कमरे के आलमारी से 10 तोला चांदी का करधन, 10 नग बिछिया, पायल, सोने का टाप्स, 2500 रुपए नकद सहित 3 लाख के जेवर चोरी हो गए थे। सूचना पर पुलिस घर का मुआयना कर लौट गई। पुलिस ने उनके रिपोर्ट पर अपराध कायम कर लिया है।
