
शशि मिश्रा

बिलासपुर। रेल मंडल बिलासपुर के रायगढ़ रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नं 1 पर ठंडे पेय पदार्थों हेतु ऑटोमेटिक वेंडिंग मशीन का शुभारंभ किया गया है। यह पहल रेलवे की यात्री-केंद्रित एवं तकनीक-आधारित सेवाओं को बढ़ावा देने की दिशा में एक सराहनीय कदम है। इस ऑटोमेटिक वेंडिंग मशीन के माध्यम से अब यात्रियों को ठंडे पेय पदार्थ खरीदने के लिए स्टॉल पर जाने की आवश्यकता नहीं होगी। यात्री स्वयं इस मशीन का उपयोग कर अपनी सुविधा अनुसार कोका-कोला ब्रांड के विभिन्न ठंडे पेय पदार्थ आसानी से प्राप्त कर सकेंगे। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक अनुराग कुमार सिंह ने बताया कि रेलवे यात्रियों को सुरक्षित, सुविधाजनक एवं गुणवत्तापूर्ण सेवाएं प्रदान करने के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है।
