
शशि मिश्रा
बिलासपुर। वकील का मोबाइल हैक कर दो किश्तों में ट्रांसफर कर 1 लाख 42 हजार 500 की आनलाइन ठगी कर ली गई है। तारबाहर पुलिस के अनुसार, विद्यानगर शिव मंदिर निवासी वकील खेलन सोनवानी पिता शिव कुमार सोनवानी 27 मई 2026 को कोर्ट रूम में थे। इसी दौरान उनका मोबाइल अचानक अपडेट होने लगा और हैक हो गया। इस दौरान उनके बैंक खाते से दो किश्तों में 1 लाख 42 हजार 500 रुपए ट्रांसफर कर लिया गया है। उन्होंने पतासाजी की तो एमेजोन पे के माध्यम से पैसा टांसफर हुआ है। इस फ्राड के लिए ईमेल का उपयोग किया गया है। पुलिस ने उनकी रिपोर्ट पर ईमेल आईडी धारक के खिलाफ बीएनएस की धारा 318, 4 के तहत जुर्म दर्ज कर लिया है।
