विश्व पर्यावरण दिवस पर पौधारोपण एवं जल संरक्षण का लिया संकल्प

मस्तूरी। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मस्तूरी विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत महमंद में पौधारोपण एवं पर्यावरण संरक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के प्रति जनजागरूकता बढ़ाना तथा हरित वातावरण के निर्माण में जनभागीदारी सुनिश्चित करना था।

इस अवसर पर बरगद, पीपल, आम, जामुन एवं बिही सहित विभिन्न प्रजातियों के पौधों का रोपण किया गया। साथ ही पिछले वर्ष लगाए गए पौधों के संरक्षण एवं संवर्धन पर विशेष ध्यान दिया गया। उपस्थित ग्रामीणों एवं समिति सदस्यों ने श्रमदान कर पुराने पौधों की जड़ों में मिट्टी भरने का कार्य किया, जिससे उनकी मजबूती और बेहतर वृद्धि सुनिश्चित हो सके।

कार्यक्रम में प्रदेश महामंत्री अनुसूचित जाति मोर्चा चंद्रप्रकाश सूर्या मुख्य रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण को समय की सबसे बड़ी आवश्यकता बताते हुए अधिक से अधिक पौधे लगाने एवं उनके संरक्षण का संकल्प लेने का आह्वान किया। इस दौरान जल संरक्षण, वृक्षारोपण तथा प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण का सामूहिक संकल्प भी लिया गया।

कार्यक्रम में पर्यावरण संरक्षण समिति के अध्यक्ष डॉ. सुखउ निषाद, सरपंच प्रतिनिधि विक्की निर्मलकर, ओम प्रकाश सूर्यवंशी, पूर्व सरपंच धरमलाल सूर्यवंशी, महमंद सेवा सहकारी समिति के अध्यक्ष तिलक साहू, गंगेय निर्मलकर, महेश्वर साहू, पूर्व सरपंच प्रतिनिधि वेदराम निर्मलकर, पंच राकेश सूर्यवंशी, संजय सूर्यवंशी, विक्रांत निर्मलकर, गोपाल साहू, सुखसागर रजक सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।

पर्यावरण संरक्षण समिति के सदस्यों ने ग्रामीणों को अधिक से अधिक पौधारोपण करने, लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल करने तथा जल संरक्षण के उपाय अपनाने का संदेश दिया। कार्यक्रम के अंत में ग्रामवासियों से पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के लिए हरित अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!