
शशि मिश्रा
बिलासपुर। सिविल लाइन थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए पंचमुखी हनुमान मंदिर कुदुदंड के पास से एक युवक को हथियार के साथ रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी सार्वजनिक स्थान पर धारदार हथियार लहराकर आने-जाने वाले राहगीरों को डरा धमका रहा था। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बुधवार दोपहर गश्त के दौरान थाना प्रभारी को सूचना मिली की कुदुदंड निवासी मनीष दास मानिकपुरी 25 वर्ष पिता शत्रुहन दास हाथ में एक धारदार गंडासा लहराकर लोगों में दहशत फैला रहा था। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की लेकिन पुलिस की गाड़ी देखकर आरोपी ने भागने का प्रयास किया पुलिस के मुस्तैद जवानों ने उसे धर दबोचा। तलाशी लेने पर आरोपी के कब्जे से 13 इंच लंबा लोहे का धारदार गंडासा बरामद किया गया। हथियार रखने के सबंध में आरोपी मनीष कुमार के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।
