चलती बस से बाइक सवार पर गिरा लगेज, दुर्घटना में बाइक सवार हुआ घायल

शशि मिश्रा

बिलासपुर। सिविल लाइन थाना क्षेत्र के अग्रसेन चौक पर एक तेज रफ्तार बस चालक की लापरवाही के कारण बड़ा हादसा हो गया। डिपरापारा तिफरा निवासी एलआईसी एजेंट अशोक कुमार आदिले 43 वर्ष अपनी बाइक से पुराना बस स्टैंड रोड की ओर जा रहे थे। पीछे से आ रही बस के चालक ने बस को तेज गति में लापरवाहीपूर्वक चलाते हुए उन्हें ओवरटेक किया, इस दौरान बस की केबिन में रखा एक भारी-भरकम बैग सीधे बाइक सवार अशोक कुमार के ऊपर जा गिरा जिससे वो सड़क पर अनियंत्रित होकर गिर गए। हादसे में सीने और कमर में गंभीर अंदरूनी चोट आई। प्रत्यक्षदर्शियों की मौजूदगी में इस घटना के बाद पीडित की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी बस चालक के खिलाफ भारतीय न्यायसंहिता की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!