
शशि मिश्रा
बिलासपुर। अलग अलग घटनाओं में दो नाबालिगों पर चाकू से हमला कर दिया गया है। एक मामले में पुलिस ने दो हमलावरों को गिरफ्तार कर लिया है।
सरकण्डा पुलिस के अनुसार, 3 जून को शाम 6.30 बजे क्षेत्र में रहने वाला एक 16 वर्षीय नाबालिग अपने दोस्त के साथ तालाब के पास खेलने गया था। इसी दौरान आर्शीवाद साहू चिंगराजपारा, अरूण सूर्यवंशी रपटा चौक निवासी नाबालिग को बुलाकर बोले तुम शराब पीने के लिए अपने पिता से पैसा मांगकर लाकर दो। नाबालिग ने पैसा मांगकर लाने से मना किया तो अरूण ने मारपीट की और आर्शीवाद साहू ने चाकू से नाबालिग पर हमला कर दिया। इसी तरह सिरगिट्टी पुलिस के अनुसार, क्षेत्र में रहने वाला 16 वर्षीय छात्र 3 जून को सिरगिट्टी शराब दुकान के पास रात 10 बजे पहुंचे थे। इसी दौरान ईश्वर बजाज ने चाकू से नाबालिग के जांघ पर हमला कर दिया। पुलिस ने हमलावर के खिलाफ जुर्म दर्ज किया है।
