पहले तो प्रेमिका को धोखा देकर कर ली शादी लेकिन फिर भी प्रेमिका का पीछा नहीं छोड़ा, शादी के बाद भी प्रेमिका का बलात्कार करने वाला आरोपी गिरफ्तार

वर्तमान युग के युवाओं में रिलेशनशिप का चलन बढ़ गया है और यह बीमारी अब शहरों से होते हुए ग्रामीण क्षेत्रों में भी पहुंच चुकी है। लड़के- लड़कियों के बीच प्रेम संबंध सामान्य बात है। मुंगेली के जरहा गांव क्षेत्र में रहने वाली ऐसी ही एक लड़की का कथित प्रेम संबंध कुम्हार पारा बरेला जरहागांव निवासी 33 वर्षीय अरुणेश उर्फ गोलू प्रजापति के साथ था। बताया जा रहा है कि इसी प्रेम संबंध के तहत सबसे पहले 25 फरवरी 2017 को अरुणेश ने लड़की के ही गृह गांव में उसके साथ शारीरिक संबंध बनाया और उससे वादा किया कि जल्द ही वह उसके साथ विवाह कर लेगा।

इसके बाद तो यह सिलसिला चल निकला। जब भी मौका मिलता गोलू उस लड़की के साथ शारीरिक संबंध बनाता था , लेकिन जब भी लड़की विवाह की बात करती तो वह कोई ना कोई बहाना बनाकर टालमटोल कर देता। अक्सर कहता कि अभी शादी नहीं करेंगे, बाद में करते हैं। लेकिन इसी बीच उसने लड़की को धोखा देते हुए 4 मई 2026 को किसी दूसरी लड़की के साथ शादी कर लिया ।

लड़की ने सीने पर पत्थर रखकर यह भी सह लिया लेकिन लड़की के इस कदम को उसने उसकी कमजोरी समझी और शादी करने के बाद भी वह लड़की के ऑफिस के आसपास चक्कर लगाने लगा। जब लड़की ने उसके साथ बात नहीं की तो लड़की जिस किराए के मकान में रहती थी वह वहां पहुंच गया, जहां उसने 22 और 23 मई को लगातार लड़की के साथ उसकी रजा मंदी के बगैर जबरन शारीरिक संबंध बनाएं ।

एक तरफ तो वह अपनी पूर्व प्रेमिका के साथ दुष्कर्म कर रहा था दूसरी ओर अपनी पत्नी को भी वह धोखा दे रहा था । आखिरकार लड़की के सब्र का बांध टूट गया और उसने अपने ही पूर्व प्रेमी के खिलाफ बलात्कार की शिकायत थाने में दर्ज कर दी। पुलिस ने जांच के बाद आरोपी अरुणेश उर्फ गोलू प्रजापति को हिरासत पर लेकर पूछताछ की तो उसने अपना अपराध स्वीकार कर लिया जिसकेवखिलाफ पर्याप्त प्रमाण मिलने के बाद पुलिस ने उसे बलात्कार के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है जिसे जिला जेल मुंगेली दाखिल किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!