

बिलासपुर। डॉ. रत्नेश कुमार मिश्रा ने मध्यप्रदेश के शिवपुरी स्थित पी.के. यूनिवर्सिटी के फार्मेसी विभाग से पीएचडी (फार्मेसी) की उपाधि प्राप्त कर क्षेत्र का गौरव बढ़ाया है। उन्होंने “Formulation Development and Evaluation of Fast Dissolving Oral Film for the Treatment of Angina Pectoris” विषय पर सफलतापूर्वक शोधकार्य पूर्ण किया।
यह शोध एंजाइना पेक्टोरिस (हृदय में रक्त प्रवाह कम होने से होने वाले सीने के दर्द) के उपचार के लिए फास्ट डिसॉल्विंग ओरल फिल्म के विकास और उसके मूल्यांकन पर आधारित है। शोधकार्य का मार्गदर्शन डॉ. विवेक गुप्ता ने किया। वहीं डॉ. सुशील भार्गव और डॉ. सचिन कुमार जैन ने भी शोध के दौरान महत्वपूर्ण मार्गदर्शन एवं सहयोग प्रदान किया। डॉ. मिश्रा ने इस उपलब्धि के लिए विश्वविद्यालय प्रशासन एवं फार्मेसी विभाग के सभी प्राध्यापकों के प्रति आभार व्यक्त किया।
पीएचडी की उपाधि प्राप्त करने पर डॉ. रत्नेश कुमार मिश्रा ने अपनी सफलता का श्रेय अपने परिवार के सहयोग और आशीर्वाद को दिया। उन्होंने अपने पिता श्री चंद्रिका प्रसाद मिश्रा, माता श्रीमती जैकली मिश्रा, बड़े भाई-भाभी श्री उत्तम कुमार मिश्रा एवं श्रीमती आरती मिश्रा, भाई-भाभी डॉ. प्रवीण कुमार मिश्रा एवं डॉ. माया मिश्रा तथा धर्मपत्नी डॉ. अर्चना मिश्रा के स्नेह, प्रोत्साहन और सहयोग के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की।
डॉ. रत्नेश कुमार मिश्रा की इस उपलब्धि पर परिजनों, शुभचिंतकों, मित्रों एवं शिक्षाविदों ने उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
