रतनपुर पुलिस की कार्रवाई, 60 हजार के गांजा के साथ आरोपी गिरफ्तार

यूनुस मेमन

बिलासपुर। रतनपुर पुलिस ने मादक पदार्थ के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक गांजा कारोबारी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 1.164 किलोग्राम गांजा जब्त किया है, जिसकी कीमत करीब 60 हजार रुपये बताई जा रही है।

पुलिस के अनुसार 21 मई 2026 को थाना रतनपुर को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम बरभाठा बेलतरा निवासी नीरज कुमार नेताम अपने घर में गांजा रखकर बिक्री कर रहा है। सूचना मिलने पर थाना प्रभारी प्रशिक्षु आईपीएस अंशिका जैन ने वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया और निर्देश मिलने के बाद पुलिस टीम के साथ गांव में दबिश दी गई।

तलाशी के दौरान आरोपी के घर से 1.164 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया। इसके बाद पुलिस ने आरोपी नीरज कुमार नेताम (37) निवासी बरभाठा बेलतरा थाना रतनपुर को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ नारकोटिक एक्ट के तहत कार्रवाई की।

पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी प्रशिक्षु आईपीएस अंशिका जैन, उप निरीक्षक अमृतलाल साहू, उप निरीक्षक विष्णु यादव, सहायक उप निरीक्षक पवन सिंह तथा आरक्षक गोविंदा जायसवाल, धनराज कुम्भकार और महिला आरक्षक स्वाती बंजारे की विशेष भूमिका रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!