
शशि मिश्रा
जांजगीर। महिला थाना जांजगीर पुलिस ने शादी का झांसा देकर एक महिला के साथ दुष्कर्म करने के आरोप में युवक को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर मामला दर्ज कर त्वरित कार्रवाई की।
पुलिस के अनुसार पीड़िता ने 24 जून 2026 को महिला थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि ब्रजेश खांडे (27 वर्ष), निवासी पामगढ़, ने उससे शादी का वादा कर शारीरिक संबंध बनाए, लेकिन बाद में शादी से मुकर गया।
मामले की गंभीरता को देखते हुए डीएसपी (अजाक) सतरूपा तारम के नेतृत्व में महिला थाना पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू की। पूछताछ के दौरान आरोपी के विरुद्ध पर्याप्त साक्ष्य मिलने पर उसे विधिसम्मत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।
इस कार्रवाई में महिला थाना प्रभारी सिलमानी टोप्पो, एएसआई ज्ञान प्रकाश खाखा, प्रतिभा राठौर, महिला प्रधान आरक्षक निशा पाण्डेय तथा एनुका तिर्की की विशेष भूमिका रही।
