वार्षिक जनरल मीटिंग और व्यापार प्रदर्शनी की तैयारियों को लेकर रायपुर में हुई बैठक

रायपुर। छत्तीसगढ़ टेंट ओनर वेलफेयर एसोसिएशन की वार्षिक जनरल मीटिंग एवं व्यापार प्रदर्शनी के आयोजन को लेकर मंगलवार 20 मई को रायपुर स्थित “अमुनिया” बैंक्वेट हॉल, मैरियट होटल के पास कार्यकारिणी सदस्यों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में आगामी 31 जुलाई, 1 अगस्त और 2 अगस्त 2026 को आयोजित होने वाले भव्य कार्यक्रम की तैयारियों पर विस्तृत चर्चा की गई।

बैठक में उपस्थित सदस्यों ने आयोजन को सफल और प्रभावी बनाने के लिए अपने बहुमूल्य सुझाव दिए। साथ ही देशभर के प्रतिष्ठित व्यापारियों एवं राष्ट्रीय पदाधिकारियों से प्राप्त सुझावों और सहयोग की जानकारी भी साझा की गई। आयोजन को व्यवसायिक दृष्टि से उपयोगी और व्यापक बनाने पर विशेष जोर दिया गया।

बैठक में अमरजीत सिंह दुआ, भूपेंद्र सिंह होरा, इंदरजीत सिंह, तारनजीत सिंह होरा, गुरदीप सिंह आजमानी, विक्की सलूजा, जसपाल सिंह होरा, प्रिंस चावला, रविंदर सिंह छाबड़ा, रिंकू भाकरे सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

बैठक के उपरांत छत्तीसगढ़ टेंट ओनर वेलफेयर एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष ने सभी सदस्यों से आयोजन में सक्रिय सहभागिता और सहयोग का आग्रह किया। उन्होंने उपस्थित सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सभी के सहयोग से यह आयोजन भव्य और सफल बनाया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!