
यूनुस मेमन

धार्मिक नगरी रतनपुर में बुधवार को ऑनलाइन फार्मेसी के विरोध एवं विभिन्न मांगों को लेकर दवा व्यापारियों ने अपनी दुकानें बंद रखीं। देशभर के केमिस्ट एवं दवा वितरकों के राष्ट्रीय संगठन ऑल इंडिया ऑर्गनाइजेशन ऑफ केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन द्वारा 20 मई को आयोजित एकदिवसीय राष्ट्रव्यापी दवा व्यापार बंद का असर रतनपुर में भी देखने को मिला।
नगर के अधिकांश मेडिकल स्टोर पूरे दिन बंद रहे, जिससे दवा बाजार में सन्नाटा पसरा रहा। दवा व्यापारियों ने ऑनलाइन फार्मेसी पर नियंत्रण लगाने, छोटे व्यापारियों के हितों की रक्षा करने तथा दवा व्यवसाय से जुड़ी समस्याओं के समाधान की मांग उठाई।
व्यापारियों का कहना है कि ऑनलाइन दवा बिक्री के कारण स्थानीय मेडिकल स्टोर संचालकों के सामने आर्थिक संकट उत्पन्न हो रहा है। वहीं, बिना उचित निगरानी के ऑनलाइन दवाओं की बिक्री से मरीजों के स्वास्थ्य पर भी खतरा बढ़ सकता है।
दवा व्यापारियों ने सरकार से मांगों पर शीघ्र कार्रवाई करने की अपील की है। बंद के दौरान आम लोगों को दवाइयों के लिए कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ा,

