धारदार चाकू लेकर घूम रहा युवक गिरफ्तार, तारबाहर पुलिस की कार्रवाई

बिलासपुर। तारबाहर थाना पुलिस ने आकस्मिक चेकिंग के दौरान धारदार चाकू लेकर घूम रहे एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से स्टील का धारदार चाकू जब्त कर उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की है।

पुलिस के अनुसार, 18 मई 2026 को मुखबिर से सूचना मिली थी कि डीपू पारा गार्डन के पास नीतिश चौहान नामक युवक धारदार हथियार लेकर घूम रहा है। सूचना मिलते ही मामले की जानकारी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को दी गई, जिन्होंने तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पंकज कुमार पटेल और नगर पुलिस अधीक्षक गगन कुमार के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक रविन्द्र अनंत के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई। टीम ने डीपू पारा गार्डन के पास घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ लिया।

तलाशी के दौरान आरोपी नीतिश चौहान (24) निवासी रेलवे कंस्ट्रक्शन कॉलोनी, गणेश मंदिर के पास, तारबाहर के कब्जे से एक नग स्टील का धारदार चाकू बरामद किया गया। पुलिस ने चाकू जब्त कर आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 164/2026 के तहत धारा 25 आर्म्स एक्ट में मामला दर्ज किया।

पुलिस ने आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। कार्रवाई में निरीक्षक रविन्द्र अनंत, प्रधान आरक्षक प्रमोद कसेर एवं आरक्षक नुरूल कादिर की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!