नशा मुक्त बिलासपुर अभियान का समापन, बच्चों ने चित्रों के माध्यम से दिया जागरूकता का संदेश

बिलासपुर। नशा मुक्त समाज के निर्माण और युवाओं को नशे से दूर रखने के उद्देश्य से शांता फाउंडेशन परिवार द्वारा चलाए गए एक माह लंबे “नशा मुक्त बिलासपुर अभियान” का शनिवार को विधिवत समापन हुआ। अभियान का संचालन संस्था के वरिष्ठ सदस्य डॉ. संतोष गेमनानी के मार्गदर्शन में किया गया।

अभियान की शुरुआत 17 अप्रैल से हुई थी, जिसके तहत प्रतिदिन लोगों के बीच पहुंचकर नशे के दुष्परिणामों एवं रोकथाम को लेकर संवाद किया गया। भीषण गर्मी के बावजूद संस्था के सदस्यों ने लगातार जनजागरूकता अभियान चलाया।

समापन अवसर पर सुबह 9 बजे से बच्चों के लिए ड्राइंग प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में बच्चों ने “नशा मुक्त बिलासपुर” विषय पर आकर्षक चित्र बनाकर रंगों के माध्यम से समाज को जागरूक करने का संदेश दिया।

कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि छत्तीसगढ़ राज्य का नशे के मामलों में दूसरा स्थान होना अत्यंत चिंताजनक और गंभीर विषय है। नशे से समाज का हर वर्ग प्रभावित हो रहा है तथा लोग इससे छुटकारा पाना चाहते हैं, लेकिन पर्याप्त संवाद और मार्गदर्शन के अभाव में भटकाव की स्थिति बनी हुई है।

समापन समारोह में उपस्थित अतिथियों एवं नागरिकों ने सामूहिक रूप से नशा मुक्त बिलासपुर के निर्माण के लिए मिलकर कार्य करने की शपथ भी ली।

इस अवसर पर विनोद मेघानी, पीएन बजाज, पूरण सिदारा, महेंद्र जैन, किशोर गेमनानी, मोतीलाल गंगवानी, डॉ. ललित माखीजा, डॉ. ओम माखीजा, डॉ. राजकुमार सचदेव, सौरभ दुबे, सीमा टेकवानी, रोबिन वाधवानी, सृष्टि सिंह, अनीता तिवारी, हीरानंद छुगानी, जस्मीत सिंह टुटेजा, राजकुमार धामेचा, मनोहर आहुजा, अमित डोडेजा सहित सद्भाव पत्रकार संघ के अध्यक्ष प्रकाश अग्रवाल, पूर्व अध्यक्ष देवदत्त तिवारी एवं महासचिव भूपेंद्र पांडेय उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अंत में डॉ. संतोष गेमनानी ने आभार प्रदर्शन किया। संस्था प्रमुख नीरज गेमनानी ने कार्यक्रम की जानकारी दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!