

रतलाम जिले के आलोट क्षेत्र से गुजर रही में रविवार सुबह आग लगने से हड़कंप मच गया। घटना सुबह करीब 5:30 बजे लूणी रीछा और विक्रमगढ़ स्टेशन के बीच हुई। ट्रेन तिरुवनंतपुरम से दिल्ली की ओर जा रही थी।
जानकारी के अनुसार आग ट्रेन के एसी कोच बी-1 में लगी, जिसकी चपेट में आकर दो कोच प्रभावित हो गए। घटना के बाद ट्रेन में लगे रेलवे हूटर बजने लगे, जिससे यात्रियों में अफरा-तफरी की स्थिति बन गई। हालांकि रेलवे कर्मचारियों और स्टाफ की तत्परता से सभी 68 यात्रियों को समय रहते सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। इस हादसे में किसी प्रकार की जनहानि की सूचना नहीं है।
घटना की जानकारी मिलते ही रेलवे प्रशासन अलर्ट मोड पर आ गया। हादसा क्षेत्र के कोटा रेल मंडल में आता है, लेकिन नजदीक होने के कारण के डीआरएम अश्वनी कुमार भी मौके के लिए रवाना हो गए। राहत और बचाव कार्य के लिए दुर्घटना राहत ट्रेन और टॉवर वैगन को भी तत्काल घटना स्थल भेजा गया।
फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। रेलवे अधिकारी मौके पर पहुंचकर जांच और राहत कार्य में जुटे हुए हैं। शुरुआती तौर पर माना जा रहा है कि समय रहते आग पर काबू पा लेने से बड़ा हादसा टल गया।
