समाजवादी प्रवक्ता राजकुमार भाटी के अमर्यादित बोल पर ब्राह्मण समाज ने जताया विरोध, राजकुमार भाटी की गिरफ्तारी की मांग


पेण्ड्रा। जीपीएम जिले के सर्व ब्राह्मण परिषद के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने समाजवादी पार्टी के नेता राजकुमार भाटी के खिलाफ पेण्ड्रा थाने में शिकायत दर्ज कराते हुए उनकी गिरफ्तारी की मांग की है। परिषद का आरोप है कि राजकुमार भाटी द्वारा ब्राह्मण समाज के खिलाफ अशोभनीय और अमर्यादित टिप्पणी की गई है, जिससे समाज की भावनाएं आहत हुई हैं।
परिषद के सदस्यों ने कहा कि सार्वजनिक बयान में ब्राह्मण समाज की तुलना वेश्या से की गई, जो अत्यंत आपत्तिजनक और निंदनीय है। उनका कहना है कि इस तरह के बयान से समाज में घृणा और वैमनस्य फैलने की आशंका है तथा लोक शांति भंग हो सकती है।
सर्व ब्राह्मण परिषद ने जिला पुलिस प्रशासन से मांग की है कि राजकुमार भाटी के खिलाफ तत्काल अपराध दर्ज कर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए। परिषद ने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र कार्रवाई और गिरफ्तारी नहीं की गई तो ब्राह्मण समाज उग्र आंदोलन करने के लिए बाध्य होगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी।
ज्ञापन सौंपने वालों में पवन त्रिपाठी, श्रीकांत चतुर्वेदी, जयदत्त तिवारी, अक्षय तिवारी, विवेक पाण्डेय, राजीव पाण्डेय, शिवशंकर तिवारी, सत्या पाण्डेय, चंदन मिश्रा और मृत्युंजय शर्मा सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!