सड़क हादसे में घायल हुए युवक की मौत

तखतपुर टेकचंद कारड़ा
तखतपुर
सरगांव के पास हुए सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। युवक पिछले 10 दिनों से अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष कर रहा था। सिर में गंभीर चोट लगने के कारण उसकी हालत लगातार नाजुक बनी हुई थी। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिवार में मातम छा गया, वहीं नगर में शोक की लहर फैल गई।

जानकारी के अनुसार ब्लॉक कॉलोनी तखतपुर निवासी राज श्रीवास पिता बबलू श्रीवास उम्र 20 वर्ष पेशे से बाउंसर का काम करता था। वह अपने पिता का एकलौता पुत्र था। लगभग 10 दिन पहले वह दुपहिया वाहन से जा रहा था, तभी सरगांव के पास सड़क दुर्घटना का शिकार हो गया। हादसा इतना गंभीर था कि उसके सिर में गंभीर चोटें आईं। आसपास मौजूद लोगों की मदद से उसे तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा था।

इलाज के दौरान उसकी हालत में सुधार नहीं हो पाया और आखिरकार उसने दम तोड़ दिया। बेटे की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। स्थानीय लोगों ने भी घटना पर गहरा दुख जताया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!