

पी एम श्री स्वामी आत्मानंद विद्यालय चकरभाठा में प्राचार्य द्वारा छात्रों से अधिक फीस की मांग, बिना किसी शासकीय निर्देश के कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा में उत्तीर्ण हो चुके छात्रों से 11वीं कक्षा में प्रवेश हेतु प्रवेश परीक्षा के नियम बनाए जाना एवं विद्यार्थियों को हों रही विभिन्न समस्या को लेकर विश्व के सबसे बड़े छात्र संगठन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने विद्यालय प्रशासन का घेराव कर प्राचार्य को सौंपा ज्ञापन।

अभाविप प्रदेश सह मंत्री हेमांशु कौशिक ने कहा की विद्यालय प्रशासन द्वारा शासन के निर्देशों की अवमानना तथा विद्यार्थियों के साथ हो रहे अन्याय पर विद्यालय प्रशासन की कड़ी निंदा करते हुए समस्त समस्याओं के त्वरित निराकरण की मांग की।
बिलासपुर महानगर मंत्री अतिंद्र धर दीवान ने कहा की विद्यार्थियों से अधिक शुल्क की मांग किया जाना विद्यालय प्रशासन की कार्यप्रणाली पर गंभीर प्रश्नचिन्ह तथा प्राचार्य को अधिक शुल्क न लेने की मांग की।

तिफरा भाग संयोजक प्रेम दास मानिकपुरी ने प्राचार्य के निर्णय का जताया विरोध एवं समस्त समस्याओं के त्वरित निराकरण करने हेतु की अपील।
तिफरा भाग मंत्री एवं प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य देवेश शर्मा ने बताया विद्यालय प्रशासन के नियमों को छात्रों के साथ अन्याय एवं समस्याओं के निराकरण नहीं होने पर दी उग्र आंदोलन की चेतावनी।
इस अवसर पर अभाविप प्रदेश सह मंत्री श्री हेमांशु कौशिक जी, बिलासपुर महानगर मंत्री श्री अतिंद्र धर दीवान, महानगर सह मंत्री श्री प्रणव गौतम, भाग संयोजक नैतिक नामदेव, प्रेम मानिकपुरी, भाग मंत्री देवेश शर्मा, सुधांशु यादव, अनुराग सिन्हा, आयुष, अवध, अनीस, दिव्यांशु,तेजस्वी,नैतिक,असीम,राहुल सहित एबीवीपी के कार्यकर्ता उपस्थित रहें।
