पान ठेला दुकान में चोरी का प्रयास, दो आरोपी चंद घंटों में गिरफ्तार

शशि मिश्रा

के अंतर्गत थाना पामगढ़ पुलिस ने पान ठेला दुकान में चोरी का प्रयास करने वाले दो आरोपियों को घटना के कुछ ही घंटों के भीतर गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 331(4), 62 एवं 3(5) के तहत कार्रवाई कर उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

गिरफ्तार आरोपियों में भोजपुर चौक चांपा निवासी 33 वर्षीय अविनाश यादव तथा खोखरा वार्ड क्रमांक 8 जांजगीर निवासी 21 वर्षीय रवि यादव शामिल हैं।

पुलिस के अनुसार, धाराशिव निवासी प्रार्थी राजकुमार राठौर ने 16 मई 2026 को थाना पामगढ़ में रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह 15 मई की रात करीब 8 बजे अपनी पान दुकान बंद कर पारिवारिक कार्यक्रम में जांजगीर चला गया था। रात लगभग 11 बजे लौटने के बाद जब वह दुकान में सोने पहुंचा तो दुकान का कुंडा टूटा हुआ और दरवाजा आधा खुला मिला। अंदर से आवाज आने पर उसने बाहर से सिटकनी लगा दी और आसपास के लोगों को बुलाकर दुकान खोली।

दुकान के भीतर से दो युवक बाहर निकलकर भागने का प्रयास करने लगे, जिन्हें ग्रामीणों की मदद से पकड़ लिया गया। पूछताछ में आरोपियों ने अपने नाम रवि यादव और अविनाश यादव बताए। दोनों ने बिना नंबर की हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल से आकर दुकान का ताला और कुंडा तोड़कर चोरी के उद्देश्य से अंदर घुसने की बात स्वीकार की।

मामले में थाना पामगढ़ में अपराध क्रमांक 203/2026 दर्ज कर विवेचना शुरू की गई। पुलिस पूछताछ में आरोपियों द्वारा अपराध स्वीकार करने के बाद उन्हें विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक सावन सारथी, प्रधान आरक्षक केदार साहू, रामलाल मार्कडेय तथा आरक्षक विजय पटेल, लक्ष्मीकांत, चंद्रशेखर कैवर्त्य और बेदराम पटेल सहित थाना पामगढ़ स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!