

संवाददाता/संतोष यादव,
दिनांक 30/06/2026,
रामानुजनगर जिला सूरजपुर छत्तीसगढ़।।
सूरजपुर /प्रेमनगर। प्रेमनगर विधानसभा अंतर्गत भारतीय जनता पार्टी मंडल प्रेमनगर द्वारा संगठन के विशाल कार्यकर्ता आधार को तकनीकी रूप से सशक्त एवं डिजिटल माध्यमों से जोड़ने के उद्देश्य से डिजिटल लर्निंग प्लेटफॉर्म (DLP) का प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
प्रशिक्षण कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं को डिजिटल लर्निंग प्लेटफॉर्म के माध्यम से संगठनात्मक गतिविधियों, प्रशिक्षण सामग्री तथा तकनीक के प्रभावी उपयोग की विस्तृत जानकारी दी गई। इस दौरान कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में प्लेटफॉर्म से जुड़कर संगठन को डिजिटल रूप से मजबूत बनाने का आह्वान किया गया।
इस अवसर पर प्रेमनगर विधायक भूलन सिंह मरावी, मंडल प्रभारी संदीप अग्रवाल, पूर्व जिला पंचायत सदस्य जगमोहन सिंह, मंडल अध्यक्ष मिथिला बंजारा, मंडल महामंत्री विजय सिदार, पप्पू यादव, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष, युवा मोर्चा उपाध्यक्ष प्रदीप साहू, सुभाष साहू, महामंत्री दीपेश अग्रवाल, ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष अखिलेश साहू, महामंत्री रामलाल राजवाड़े, ब्लॉक उपाध्यक्ष फुलेश सिरदार, पुनिया राजवाड़े सहित भारतीय जनता पार्टी मंडल प्रेमनगर के समस्त पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का उद्देश्य संगठन के प्रत्येक कार्यकर्ता को डिजिटल तकनीक से जोड़ते हुए उन्हें आधुनिक एवं प्रभावी कार्यशैली के लिए प्रशिक्षित करना रहा।
