

बिलासपुर। के प्रधान ने नई कार्यकारिणी की घोषणा की। इस अवसर पर नव-निर्वाचित पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी सदस्यों ने प्रधान सरदार परमजीत सिंह सलूजा का स्वागत करते हुए आभार व्यक्त किया।
नई कार्यकारिणी की घोषणा के बाद समिति की पहली बैठक भी आयोजित की गई, जिसमें गुरुद्वारा प्रबंधन एवं सामाजिक गतिविधियों से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई। बैठक में सभी सदस्यों ने अपने विचार रखे और संगठन को मजबूत बनाने के लिए सुझाव दिए।
घोषित नई कार्यकारिणी में प्रधान पद पर सरदार परमजीत सिंह सलूजा को जिम्मेदारी सौंपी गई है। उपाध्यक्ष के रूप में मंजीत सिंह अरोरा, महेंद्र सिंह गंभीर, सुरेंद्र सिंह छाबड़ा, चरणजीत सिंह गंभीर एवं अंकित गुंबर को शामिल किया गया है। सचिव पद की जिम्मेदारी अमरजीत सिंह दुआ तथा कोषाध्यक्ष का दायित्व गुरदीप सिंह अजमानी को दिया गया है।
सह सचिव के रूप में बलजीत सिंह गंभीर, जसवीर सिंह गांधी एवं अमनदीप सिंह होरा को जिम्मेदारी मिली है। वहीं सह कोषाध्यक्ष के रूप में अजीत सिंह सलूजा, किरणपाल सिंह चावला एवं राजकुमार सलूजा को नियुक्त किया गया है। स्टेज सचिव का दायित्व नरेंद्रपाल सिंह गांधी को सौंपा गया है।
इसके अलावा बड़ी संख्या में कार्यकारिणी सदस्यों को भी समिति में शामिल किया गया है, जिनमें अमरजीत सिंह छाबड़ा, अमरजीत सिंह टुटेजा, अनिल सिंह सलूजा, अमोलक सिंह सलूजा, अमोलक सिंह राजपाल, अंशुल गुंबर, असित पाल सिंह जुनेजा, बलविंदर सिंह सलूजा, बलबीर सिंह सलूजा, बलजीत सिंह चावला, भूपेंद्र सिंह गांधी, चरणजीत सिंह दुआ, गुरमीत सिंह अरोरा, गुरमीत सिंह गंभीर, गुरमीत सिंह जुनेजा, हरभजन सिंह गंभीर, हरदीप सिंह होरा, इंदरजीत सिंह इच्छापुरानी, जसपाल सिंह छाबड़ा, जगमोहन सिंह अरोरा, जतिनपाल सिंह टुटेजा, कमलदीप सिंह अरोरा, महेंद्र सिंह चावला, महेंद्र सिंह छाबड़ा, मनदीप सिंह गंभीर, नवदीप सिंह अरोरा, नितिन छाबड़ा, प्रिंस भाटिया, प्रितपाल सिंह गंभीर, प्रीतम सिंह इच्छापुरानी, राजेंद्र सिंह गुरुदत्त, राजेंद्र टुटेजा, रोमिंदर सिंह अजमानी, संजीत सिंह गांधी, सतिंदर सिंह गांधी, सुमितपाल सिंह सलूजा, तसमीत सिंह छाबड़ा, राजू भाटिया एवं त्रिलोक सिंह सलूजा शामिल हैं।
इस अवसर पर प्रधान सरदार परमजीत सिंह सलूजा ने समाजहित में कार्यों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से एक सामाजिक सद्भावना समिति के गठन की भी घोषणा की। यह समिति समाज की भलाई, मार्गदर्शन एवं सामाजिक समरसता को मजबूत करने के लिए कार्य करेगी।
सामाजिक सद्भावना समिति में अमोलक सिंह टुटेजा, गुरदेव सिंह गांधी, अवतार सिंह टुटेजा, सुरजीत सिंह सलूजा, तविंदर पाल सिंह अरोरा, मंगत सिंह चावला, नरेंद्र सिंह सलूजा एवं गुरभेज सिंह छाबड़ा को शामिल किया गया है। समिति में प्रधान के रूप में सरदार परमजीत सिंह सलूजा, सचिव अमरजीत सिंह दुआ एवं कोषाध्यक्ष गुरदीप सिंह अजमानी रहेंगे।
