देवरी खुर्द में दहशत फैलाने वाला डाकू गिरफ्तार


बिलासपुर। तोरवा थाना क्षेत्र में शराब के नशे में तलवार लेकर मोहल्ले में दहशत फैलाने वाले एक युवक को पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से एक धारदार तलवार एवं घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल जप्त की गई है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 14 मई 2026 की रात लगभग 11:30 बजे थाना तोरवा पुलिस को सूचना मिली कि देवरीखुर्द निवासी डाकेश्वर दास मानिकपुरी उर्फ डाकू उर्फ पवन (27) शराब के नशे में पल्सर मोटरसाइकिल को लापरवाहीपूर्वक चलाते हुए मोहल्ले में घूम रहा है। इस दौरान वह हाथ में धारदार तलवार लेकर लोगों को भयभीत कर रहा था तथा गाली-गलौच कर क्षेत्र में अशांति फैला रहा था।
सूचना मिलते ही पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से एक लोहे की धारदार तलवार बरामद की गई। पुलिस ने आरोपी की मोटरसाइकिल भी जप्त कर ली।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार आरोपी की गतिविधियों को देखते हुए आशंका थी कि वह किसी गंभीर वारदात को अंजाम दे सकता था, लेकिन समय रहते पुलिस की कार्रवाई से संभावित अप्रिय घटना टल गई।
आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 296, 115(2), 351(3), आर्म्स एक्ट की धारा 25 एवं 27 तथा मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 185 के तहत मामला दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की गई है। गिरफ्तार आरोपी को 15 मई 2026 को न्यायालय में पेश किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!