खुड़िया डैम में मिला ग्रामीण का शव, 2 दिन पहले मछली पकड़ने निकला था

शशि मिश्रा

ग्राम खुड़िया के राजीव गांधी जलाशय बरहागुड़ा नासी के पास पानी में अधेड़ की लाश मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक दो दिन पूर्व में घर से मछली मारने घर से निकला था। पुलिस मर्ग कायम कर अग्रिम कार्रवाई में जुट गई है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 5 मई को सुबह ग्रामीणों ने ग्राम खुड़या चौकी क्षेत्रान्तर्गत बांध के वेस्टवेयर क्षेत्र के बरहागुड़ा नासी के पास पानी के अंदर एक अज्ञात पुरुष की लाश की खबर मिलने की सूचना चौकी प्रभारी को दी गई। सूचना पर पुलिस हरकत में आई और घटना स्थल पर पहुंचकर शव की शिनाख्त की गई।

बुधवार देर शाम ग्रामीणों ने शव की शिनाख्त ग्राम खुड़या रपटापारा निवासी बोधिराम टेकाम 45 वर्ष पिता भरत टेकाम के रूप में की। पुलिस ने बताया कि मृतक 4 मई को देर शाम मछली आखेट करने घर से निकला था, जिसकी लाश आज बांध में मिली है। शव से करीब 100 मीटर दूरी पत्थर पर एक लाल रंग का शर्ट, 2 नग चाबी, काला रंग का एक जोड़ी 2 नग चप्पल बरामद किया गया है। साथ ही लावारिस हालत में पड़ी मछली मारने की सफेद रंग की जाली पुलिस ने बरामद की है। माधव टांडिया, खुड़या

चौकी प्रभारी ने बताया कि सुबह 11 बजे अज्ञात व्यक्ति का शव खुड़‌या बांध से बाहर निकलवा कर देर शाम शिनाख्त कर पंचनामा कर पीएम के लिए रवाना किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!