


बिलासपुर। भारत के महान समाज सुधारक, संविधान निर्माता एवं भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर केन्द्रीय राज्य मंत्री भारत सरकार व बिलासपुर सांसद तोखन साहू एवं उपमुख्यमंत्री अरूण साव सहित भाजपा कार्यकर्ताओं ने आज जीडीसी कॉलेज के सामने स्थित बाबा साहेब डॉ.भीमराव अंबेडकर जी की प्रतिमा पर श्रद्धापूर्वक माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया।
इस अवसर पर केन्द्रीय राज्य मंत्री भारत सरकार व बिलासपुर सांसद तोखन साहू ने बाबा साहेब के विचारों एवं आदर्शों को याद करते हुए उनके द्वारा समाज के लिए किए गए महान कार्यों पर प्रकाश डाला और कहा कि आज हम सब यहाँ भारत के महान सपूत, संविधान निर्माता और समाज सुधारक डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की जयंती के पावन अवसर पर एकत्रित हुए हैं, उन्होंने अपने जीवन में अनेक कठिनाइयों का सामना किया, लेकिन कभी हार नहीं मानी। उन्होंने शिक्षा को अपना सबसे बड़ा हथियार बनाया और समाज में फैली ऊँच-नीच और भेदभाव के खिलाफ आवाज उठाई।
उपमुख्यमंत्री अरूण साव ने कहा कि डॉ.भीमराव अंबेडकर जी भारत के संविधान के निर्माता है, उन्होंने हमें एक ऐसा संविधान दिया, जिसमें सभी नागरिकों को समान अधिकार, स्वतंत्रता और न्याय का अधिकार मिला। उनका सपना था कि हर व्यक्ति को बराबरी का हक मिले और समाज में कोई भेदभाव न हो। हमें उनके बताए रास्ते पर चलना चाहिए और शिक्षा, समानता एवं भाईचारे को बढ़ावा देना चाहिए और एक बेहतर समाज का निर्माण करना चाहिए।
इस अवसर पर महापौर पूजा विधानी, भाजपा प्रदेश मंत्री हर्शिता पाण्डेय, पूर्व महापौर किशोर राय, जिला महामंत्री सोमेश तिवारी, प्रदीप कौशिक, संतोश कौशिक, घनश्याम कौशिक, स्नेहलता शर्मा, वैभव गुप्ता, अभिशेक बोले, सतीश सोनकर, नारायण गोस्वामी, महेश चंद्रिकापुरे, राजेश सिंह, बल्लु हरियाणी, बीआर महोबिया, रमेश जायसवाल, देवेश खत्री, महर्शि बाजपेयी, निलेश सिंह, देवाशीश दत्ता, आनंद महरौलिया, अमर रूपानी, मुकेश भारत, धर्मेन्द्र चंद्राकर, कैलाश गुप्ता सहित भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
